CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कानपुर में ‘पोर्न’ का डर दिखाकर ठगी: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ऐंठे लाखों, गिरोह का पर्दाफाश

कानपुर में ‘पोर्न’ का डर दिखाकर ठगी: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ऐंठे लाखों, गिरोह का पर्दाफाश

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर 26 जून उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लोगों को ठगी का शिकार बनाने और उनसे भारी रकम ऐंठने के लिए साइबर ठग उन्हें जेल भेजने का डर दिखाते हैं. आरोपियों ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन अंजान नंबर से अलग-अलग लोगों को फोन कॉल किया. उन्होंने कहा कि आपके इंटरनेट से पोर्न वीडियो देखा जाता है, आपको अब जेल भेजा जाएगा. कानपुर पुलिस की साइबर टीम ने ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने लोगों को धमकाने और ठगी करने के मामले में दो आरोपियों के गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.सोशल मीडिया और इंटरनेट ने एक ओर लोगों का जीवन सुविधाजनक बना दिया है. वहीं साइबर अपराधियों ने इसे ठगी का एक आसान साधन बना लिया है. साइबर ठग अंजान लोगों को कभी रेप में परिजनों को फंसाने की धमकी देकर तो कभी पुलिस का डर दिखा कर शिकार बनाते हैं. अब कानपुर की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को पोर्न वीडियो देखने पर जेल भेजने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लेता था. यह गिरोह पहले कभी नहीं पकड़ा गया और इसके कई सदस्य मात्र कक्षा 6, 7 तक ही पढ़े हुए है.फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकार बन की ठगीसरकार द्वारा संचालित एनसीआरपी पोर्टल पर दर्जनों लोगों ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर अंजान नंबर से फोन आया था.

फोन करने वाले ने धमकाया कि आपके इंटरनेट से पोर्न वीडियो देखे जा रहे हैं, इसलिए उस पर कार्रवाई होगी, मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा. जेल भेजने का डर दिखा कर पीड़ितों से पैसे मांगे जाते थे. उनका अकाउंट खाली करा लिया जाता था. इस बात की शिकायत दर्जनों पीड़ितों ने पोर्टल के माध्यम से की थी. जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो कुल 6 आरोपी रडार पर आए जिसमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने चार को किया अरेस्टडीसीपी क्राइम कासिम आब्दी ने बताया कि कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनको पोर्न वीडियो का डर दिखा कर ठगा गया था.

गिरोह के सरगना शिवम वर्मा समेत चार आरोपियों को साइबर क्राइम की टीम ने सर्विलांस पर लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी ने कहा कि आरोपी आज तक कभी पकड़े नहीं गए. उन्होंने बताया कि सबसे खास बात यह है कि इसमें से दो आरोपी ऐसे है जो कक्षा 6, 7 तक पढ़े है, लेकिन इतने शातिर है कि फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पढ़े लिखे लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं. फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

कमरे में था कपल, तभी आ गए घरवाले, बॉयफ्रेंड को संदूक में किया बंद, फिर जो हुआ…
Balrampur CMO Viral Audi : CMO का विवादित ऑडियो वायरल, पार्षदों को दी ‘चुनौती’; AI का बहाना या सच्चाई?
SDM Reader Bribe Case : एसडीएम के रीडर ने पुनर्गणना में जीत की गारंटी देकर मांगे 10 लाख, आडियो वायरल
नौ कन्याओं को शिक्षण के लिए 10-10 हजार का चेक, भैरो बाबा स्वरूप ई ट्रायसिकल लेने बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा दिव्यांग, विधायक रिकेश सेन का माना आभार
Attempt to kidnap Padmashree Phoolbasan Bai foiled : पुलिस चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?