CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ से मलबा गिरा, बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ता बाधित, श्रद्धालुओं को रोका गया

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ से मलबा गिरा, बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ता बाधित, श्रद्धालुओं को रोका गया

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

27 जून 2025 :

Sonprayag News: उत्तराखंड के सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ से मलबा आ गिरा है जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से सोनप्रयाग में मुनकटिया के पास पहाड़ से ये मलबा गिरा है, जिसमें बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से नीचे आ गए. जिसकी वजह से पूरा रास्ता बाधित हो गया. जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को रातभर सोनप्रयाग में ही रोका गया. वहीं ऊपर से आने वाले यात्रियों को भी रास्ते में ही रोका गया है. 

सोनप्रयाग में मुनकटिया के पास बारिश की वजह से पहाड़ी से मलबा-पत्थर व बोल्डर अचानक गिरने लगे, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. श्रद्धालुओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई, इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को चोटें भी आई हैं. एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया गया है. 

मलबा और बोल्डर गिरने से केदारनाथ मार्ग बाधित

पहाड़ से मलबा आने की वजह से केदारनाथ यात्रा का मार्ग बाधित हो गया है. जेसीबी की मदद से लगातार रास्ता खोलने का काम किया जा रहा है. एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है.  इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात हो रही है. बोल्डर गिरने के बाद तीर्थ यात्री जोर जोर से चिल्ला रहे हैं. पहाड़ से मलबा और बोल्डरों के गिरने के बाद  पूरा इलाका धूल के गुबार से ढक गया और श्रद्धालु अपनी जान बचाते हुए दिखाई दिए. 

रुद्रप्रयाग में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसके बाद पहाड़ों पर पत्थर गिरने का खतरा बढ़ जाता है. इस बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा मार्ग बेहद खतरनाक हो जाता है. बीते कुछ दिनों में इस मार्ग पर पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने की कई खबरें सामने आ चुकी है. प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील की गई है. मौसम को देखते हुए आगे यात्रा करने की सलाह दी गई है. 

निपाह वायरस का खौफ : केरल में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, जानें ताजा हालात
Fake Officer Job Scam: कलेक्ट्रेट अधिकारी बनकर 4.35 लाख की ठगी, होटल से घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
‘राहुल गांधी BJP की राजनीतिक प्रतिशोध…’, विदेश भेजे जा रहे डेलिगेशन पर सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल
दर्दनाक अंत: 10वीं का छात्र मोनीश करंट से झुलसा, ग्रामीण 35 मिनट तक मिट्टी में दबाए रहे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
‘चोर दंपत्ति’ गिरफ्तार : पति बाइक चलाता, पत्नी छीनती चेन, ऐसे करते थे लूट..!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?