CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ड्रग एडिक्ट हैं सोनम और राज…’, राजा रघुवंशी के भैया ने की थर्ड डिग्री देने की मांग

ड्रग एडिक्ट हैं सोनम और राज…’, राजा रघुवंशी के भैया ने की थर्ड डिग्री देने की मांग

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब दावा किया गया कि सोनम और राज कुशवाह ड्रग एडिक्ट हैं. यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि राजा के बड़े भाई विपिन ने किया है. विपिन ने कहा कि राजा के मर्डर केस में आरोपी आनंद और आकाश अपने बयान से पलट चुके हैं. पूरी संभावना है कि राज और सोनम भी अपने बयान से पलट जाएंगे.

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि इसलिए हम शुरू से दोनों के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सोनम और राज दोनों ड्रग्स का सेवन करते थे, और यही उनकी आपराधिक गतिविधियों की एक बड़ी वजह हो सकती है. विपिन ने कहा कि राजा के साथ विश्वासघात हुआ है. सोनम और राज न केवल व्यक्तिगत रूप से करीब थे, बल्कि नशे की लत में भी एक-दूसरे के साथी थे.

विपिन ने कहा- राज ड्रग्स लेता था और सोनम भी उसी के साथ ड्रग्स लेने लगी थी. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों आनंद और आकाश पहले अपने बयान दे चुके थे, लेकिन अब वे पलट चुके हैं. विपिन ने आशंका जताई कि राज और सोनम भी अपने बयानों से पलट सकते हैं, जिससे मामले में सच्चाई दब सकती है. इसी आधार पर राजा के परिवार की ओर से लगातार आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की जा रही है.

थर्ड डिग्री दे पुलिस- विपिन

राजा के भाई विपिन ने आगे कहा कि अगर नार्को टेस्ट होता है तो आरोपी अपने बयानों से नहीं पलट पाएंगे और सच सामने आ जाएगा. पुलिस को चाहिए कि वह थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि हत्या की असली साजिश का खुलासा हो सके.

अब तक 8 गिरफ्तारियां हुईं

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी सहित फ्लैट मालिक, चौकीदार और ब्रोकर शामिल हैं. पुलिस की जांच फिलहाल जारी है और राजा के परिवार का दावा है कि पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच जरूरी है. परिवार का यह भी कहना है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक राजा को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता.मध्य प्रदेशसोनम रघुवंशी

DJ के बाद अब पटाखों पर प्रतिबंध, आज से 1 जनवरी तक बम-पटाखा 🚫 पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर लगा प्रतिबंध
विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड
Stranger Things 5 crash: ग्लोबल रिलीज़ के मिनटों में नेटफ्लिक्स हिल गया, दर्शकों की बाढ़ से सर्वर ठप
Mumbai Mehndi School Controversy: मेंहदी लगाने पर बवाल, छात्राओं को क्लास से रोका गया — शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
Child Suicide Over Cain : एक चेन, एक डर… और एक मासूम की टूटती सांसें: 11 साल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?