CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में मॉनसून का कहर: रायपुर में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट..

छत्तीसगढ़ में मॉनसून का कहर: रायपुर में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट..

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून |

रायपुर में देर रात से सुबह तक रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में बिजली गिरने और हैवी रेन का यलो अलर्ट है। अन्य 31 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ में मानसून का ग्राफ लगातार बढ़-घट रहा है। शुक्रवार को 24 से अधिक जिलों के 69 स्थानों पर बारिश हुई। औसतन बारिश 25.51 मिमी दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं 22.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पेण्ड्रा सबसे ठंडा रहा।

सामान्य से 24% कम बरसा पानी, बलरामपुर में सबसे ज्यादा

1 जून से 27 जून तक प्रदेश में 122.2 MM बारिश हो चुकी है। जून में इस समय तक 160.9 MM बारिश रिकॉर्ड की जाती है। इस लिहाज से अब तक बारिश लगभग 24% कम हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में हुई है।

यहां सामान्य से लगभग 115.5% प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। दरअसल जिले में जून में अब तक 245.7 MM पानी बरस चुका है। जबकि सामान्य तौर पर 114 MM पानी ही गिरता है।

19 जिलों में कम बारिश हुई, राजनांदगांव में कम बरसा पानी

सबसे कम बारिश राजनांदगांव और सुकमा में हुई है। यहां सामान्य से लगभग 80% कम बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक 31.8 MM पानी बरसा है। जबकि इस महीने सामान्य तौर पर अब तक 159.9 मिमी पानी बरस जाना चाहिए था।

वहीं सुकमा में लगभग 69% कम बारिश हुई है। जिले में अब तक 69 MM पानी बरसा है। जबकि इस महीने सामान्य तौर पर अब तक 181 पानी बरस जाना चाहिए था।

प्रदेश के आंकड़ों पर ओवरऑल बात करें तो एक जिले में सामान्य से बहुत अधिक पानी गिरा है। तीन जिलों में सामान्य से अधिक पानी गिरा है। आठ जिलों में सामान्य पानी गिरा है। 19 जिलों में नॉर्मल से कम पानी बरसा है। दो जिलों में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है।

पिछले एक सप्ताह में हुआ है सुधार

पिछले एक सप्ताह 25 जून तक की बात करें तो प्रदेश में 59.9 MM बारिश हुई है। नॉर्मल कंडीशन में 19 जून से लेकर 25 जून तक 66.6 MM बारिश प्रदेश में होनी चाहिए। यानी आखिरी 7 दिन में सिर्फ 10% ही कम बारिश हुई है। पूरे महीने के अनुपात में यह आंकड़ा बेहतर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पिछले 7 दिनों में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है।

मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

पिछले साल के मुकाबले तापमान कम

हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है।

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

लंबा रह सकता है मानसून

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?