CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में प्रेमिका की हत्या: दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने की बेरहमी से हत्या..

रायपुर में प्रेमिका की हत्या: दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने की बेरहमी से हत्या..

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई |

रायपुर में 10वीं की छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्कान धीवर (16) के मर्डर के आरोपी को खोज निकाला है। आरोपी साहिल धीवर (20) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी बलौदाबाजार के सकलोर का रहने वाला है।

मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग था। साहिल मुस्कान का दूर का रिश्तेदार भी था। साहिल को शक था कि मुस्कान का किसी और से अफेयर है। वह फोन पर किसी दूसरे लड़के से बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की साजिश रची।

घुमाने के बहाने गांव के बाहर ले गया

वह छात्रा को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां चाकू और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। खरोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक हफ्ते से उसकी तलाश कर रही थी। घटनास्थल से पुलिस को आरोपी की चप्पल और कुछ अन्य सामान मिले थे।

वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें लड़की एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही थी।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 26 जून की दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग मुस्कान धीवर (16) अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो घरवाले लड़की को खोजते रहे, लेकिन वो नहीं मिली।

इसी बीच 27 जून को लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की मृत अवस्था में मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान मुस्कान धीवर के रूप में की गई।

मोबाइल बंद कर गायब था

कुछ ही दूरी पर साहिल धीवर का गमछा रखा हुआ था। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की थी। साहिल धीवर की जब तलाश की गई तो पता चला कि वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया था और मोबाइल बंद कर गायब था।

महाराष्ट्र भागने की फिराक में था आरोपी

थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बाइक पर साथ जाते देखा गया था। अगले दिन तालाब के पास मुस्कान का शव मिला। वह महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था।पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

कैंसर मरीजों के लिए झटका: 17 करोड़ की PET Scan Machine Chhattisgarh में 7 साल से बंद, अब मरम्मत फाइल 1.71 लाख पर अटकी
Arang assault case : पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार
Mahendra Goenka arrested :1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी,10 दिन की रिमांड पर भेजे गए
वेदांता हादसे पर सियासी पलटवार: बघेल के बयान पर विजय शर्मा का जवाब
सलीम बिरयानी के पास सटोरिए को दुर्ग पुलिस ने दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?