CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूरे जीवन शराब नहीं पिएंगे…बिहार में नवनियुक्त 22 हजार सिपाहियों ने खाई कसम

पूरे जीवन शराब नहीं पिएंगे…बिहार में नवनियुक्त 22 हजार सिपाहियों ने खाई कसम

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। बिहार पुलिस को शनिवार को लगभग 22 हजार नए सिपाही मिले हैं। बिहार में नवनियुक्त लगभग 22 हजार सिपाहियों को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर सभी नवनियुक्त सिपाहियों को शपथ दिलाई गई।

Contents
  • नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम

सभी सिपाहियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली। सभी सिपाहियों को बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में अपनी भूमिका निभाने की भी शपथ दिलाई गई है।

नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया. बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव की सियासी हलचल के बीच नीतीश सरकार का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह एक बड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की जानकारी खुद नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी थी।

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पोस्ट कर कहा, कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. विधि व्यवस्था सुदृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में आगे कहा, 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की तादाद 42,481 थी।

वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई।

सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है और इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है।

स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध को काबू करने में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

बंधक बना चलती एंबुलेंस में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बहन और जीजा भी शामिल, एंबुलेंस ड्राइवर व हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस का दावा फरार दो आरोपी भी जल्द होंगे हिरासत में
भिलाई सेक्टर एरिया से निकले युवक की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना, बाल-बाल बचा स्टूडेंट, कार के उड़े परखच्चे
अवैध कब्जे से अपनी जमीन और मकान को बचाने यह करें उपाय, पढ़िए फंसी जमीन कब्जा मुक्त कराने आपके पास कौन से हैं लीगल उपाय
पुलिस मुख्यालय से DGP ने 30 पुलिस अधिकारियों का किया स्थानांतरण, देखिए सूची
The Untold Kerala Story Launch: विपुल अमृतलाल शाह की ‘द अनटोल्ड केरला स्टोरी’ लॉन्च, सीएम रहीं मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?