CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूरे देश में झमाझम! मानसून ने 8 जुलाई की तय तारीख से पहले ही दी दस्तक, इन राज्यों में रेड अलर्ट

पूरे देश में झमाझम! मानसून ने 8 जुलाई की तय तारीख से पहले ही दी दस्तक, इन राज्यों में रेड अलर्ट

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर 29 जून मानसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में पहुंच गया है. इस तरह से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ते हुए पूरे देश को कवर कर लिया है. मानसून ने 9 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है. देश में मानसून आने की संभावित तारीख 8 जुलाई होती है. हालांकि दिल्ली में पिछले साल मानसून एक दिन पहले 28 जून को आ गया था.सैटेलाइट इमेज में भारत के ज्यादातर हिस्सों में बादल नजर आ रहे हैं.

नॉर्थ वेस्ट इंडिया और उसके आपस के इलाके ओडिशा, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादा बादल हैं. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, वेस्ट यूपी और दिल्ली एनसीआर में सभी जगह बादल छाए हुए हैं. मानसून टर्फ नॉर्थ में है क्योंकि आज पूरा भारत कवर हो गया है. वैसे इसे ईस्ट वेस्ट टर्फ कहते हैं.India Monsoonआईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बाद से यह सबसे जल्दी मानसून है, जिसने पूरे देश को कवर किया है. मानसून आमतौर पर 1 जून तक केरल में शुरू होता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है.

इस साल मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद से इसका सबसे पहले आगमन था.मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट (12 सेंटीमीटर से ज्यादा और तेज बारिश का अनुमान) जारी किया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट है. इसके साथ ही ओडिशा और झारखंड के लिए भी रेड अलर्ट है. वेस्ट बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट है.दिल्ली एनसीआर में आज और कल हल्के से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. दो दिन बाद बहुत हल्की बारिश हो सकती है. बारिश न होने पर उमस होने पर गर्मी ज्यादा महसूस होगी. IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी, ‘मानसून अब पूरे देश में सक्रिय हो चुका है.

इसमें वो क्षेत्र भी शामिल हैं, जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्से, जहां अब तक बारिश नहीं पहुंची थी. आने वाले दिनों में खासतौर पर उत्तर भारत जैसे कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. आज ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जहां, 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की चेतावनी है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Surguja Rainfall Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बिलासपुर और सरगुजा में झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर अलर्ट
मिजोरम सरकार ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी
CG Me Aaj Ka Mausam: प्रदेशवासी हो जाएं सावधान! अगले 4 दिन अधड़ और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने लोगों को दी ये सलाह
MP में मानसून का रौद्र रूप: टीकमगढ़ में 24 घंटे में 167 मिमी बारिश से संपर्क टूटा, बाढ़ जैसे हालात!
मोंथा के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, (Chhattisgarh Weather Alert 2025) जारी — IMD ने दी भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?