CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पीटीजेड कैमरों से रखी जाएगी महाकाल सवारी मार्ग की निगरानी..

पीटीजेड कैमरों से रखी जाएगी महाकाल सवारी मार्ग की निगरानी..

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाले भगवान महाकाल की सवारी पर पीटीजेड (पैन, टिल्ट और जूम) कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

करीब पांच किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर 54 स्थानों पर पीटीजेड और फिक्स कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस, प्रशासन के आला अधिकारी दो अत्याधुनिक कंट्रोल रूम में बैठकर इन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।

मंदिर समिति महाकाल सवारी मार्ग पर महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बद्रीनारायण मंदिर, हरसिद्धि पाल, रामानुजकोट, शिप्रा के पालकी स्थल, सत्यनारायण मंदिर सहित करीब 19 स्थानों पर पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 35 स्थानों पर फिक्स कैमरे लगाए जाएंगे।

पीटीजेड कैमरों को पैन, टिल्ट एवं जूम कैमरे कहा जाता है, यह ऐसे कैमरे होते हैं जिन्हें रिमोट से ऊपर नीचे, दाएं बाएं घुमाया जा सकता है।

घटना, दुर्घटना के समय कैमरे का जूम कर किसी भी व्यक्ति तथा स्थान का पता लगाया जा सकता है। इन कैमरों का उपयोग आमतौर पर निगरानी और लाइव स्ट्रीमिंग जैसे कार्यों के लिए किया जाता है।

इन कैमरों का उपयोग जुलूस, जलसे तथा प्रदर्शन आदि पर निगरानी के लिए किया जाता है। कोई भी व्यक्ति इनकी निगरानी से बच नहीं सकता है। इसका अर्थ है कि एक ही कैमरे से व्यापक क्षेत्र को कवर किया जा सकता है और दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

1200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे

भगवान महाकाल की सवारी में भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था में इस बार 1200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मार्ग में सख्त बैरिकेडिंग भी की जाएगी।

कोई भी बाहरी व्यक्ति सवारी के कारवां में शामिल नहीं हो सकेगा। लाइव कैमरों से नजर रखने के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। भीड़ में स्नैचर व जेबकटों की गैंग सक्रिय रहती है। इस बार ऐसे लोगों पर भी नजर रखने के लिए प्लान तैयार किया गया है।
UP Weather News: बारिश और बिजली गिरने से 24 की मौत, मौसम पर बड़ा अपडेट
Rice Rakhi : धान-चावल से बनी राखियां बनीं आकर्षण, महिलाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल
वीकेंड पर घर बैठे लें हॉरर-कॉमेडी का मजा, ओटीटी पर ये फिल्में करेंगी एंटरटेन
Targeting storytellers : भूपेश बघेल का कथावाचकों पर निशाना, बोले- पर्ची देखकर कथा सुनाने से बढ़ रहा अंधविश्वास
Hanuman Jayanti Celebration: भक्ति में डूबा शहर, हर मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anirudh Ravichander-Kaviya Maran Wedding : रजनीकांत की बहू बनीं काव्या मारन, कितनी बड़ी है ससुराल
Anirudh Ravichander-Kaviya Maran Wedding : रजनीकांत की बहू बनीं काव्या मारन, कितनी बड़ी है ससुराल

अनिरुद्ध और काव्या (Anirudh Ravichander-Kaviya Maran Wedding) ने…

Census Duty Controversy : निजी स्कूलों के शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाने की तैयारी पर बवाल!
Census Duty Controversy : निजी स्कूलों के शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाने की तैयारी पर बवाल!

छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी (Census Duty Chhattisgarh) को…

Amrit Bharat 3.0
Amrit Bharat 3.0 : छठ के गीतों के बीच रवाना हुई पहली अमृत भारत 3.0 ट्रेन, दिल्ली से पटना तक यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Amrit Bharat 3.0

Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब
Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब

Bodies of soldiers found दोनों जवान बुधवार को…

Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों से करें दुनिया की सैर, न्यूयॉर्क से लंदन तक ये हैं खास ट्रैवल डेस्टिनेशन
Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों से करें दुनिया की सैर, न्यूयॉर्क से लंदन तक ये हैं खास ट्रैवल डेस्टिनेशन

Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?