CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिवपुरी: बहन की मौत का लिया बदला… पिता-बेटे को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका, अब मिली दोनों की लाश

शिवपुरी: बहन की मौत का लिया बदला… पिता-बेटे को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका, अब मिली दोनों की लाश

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के गांव कछौआ में एक पिता और बेटा लापता हो गए थे, जिनके शव फील्ड फायर रेंज में स्थित एक कुएं में मिले. दोनों के शवों को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका गया था. पुलिस ने पिता-बेटे के शव को बरामद कर सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया. दरअसल, कछौआ गांव के रहने वाले 50 साल के हरगोविंद लोधी और उनका 24 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र शुक्रवार की शाम अपने खेत पर गए थे, लेकिन रात में वापस लौटकर नहीं आए.

शनिवार को जब उनकी तलाश की गई तो खेत पर उनकी खून से सनी चप्पले, टूटा हुआ मोबाइल मिला. हरगोविंद के परिवार वालों ने दोनों के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए ग्राम राजपुर निवासी ज्ञानचंद्र लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, विजय भान लोधी, महेंद्र लोधी, दिनेश लोधी, अनिल लोधी और रूबी लोधी पर पुलिस में केस दर्ज कराया.

रविवार को कुएं से शव बरामद

हरगोविंद के परिवार वालों के शक के आधार पर पुलिस ने जब उन लोगों से पूछताछ की तो पहले उन्होंने पुलिस को भटकाने की कोशिश की. लेकिन बाद में उन्होंने पिता और बेटे की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने स्वीकार किया और बताया कि पिता और बेटे की हत्या करने के बाद उनके शवों को वह ट्रैक्टर-ट्राली से जंगल में ले गए. फिर पत्थर बांध कर उन्हें कुएं में फेंक दिया. रविवार की शाम पुलिस ने कुएं से शव बरामद कर सभी आरोपियों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया.

बहन की मौत का लिया बदला

पुलिस के मुताबिक साल 2020 में आरोपियों की बहन अभिलाषा के अपहरण और पास्को एक्ट के मामले में हरगोविंद पर केस दर्ज कराया गया था. इसके बाद अभिलाषा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई. केस में चार साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पिछले साल हरगोविंद को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया. यह बात ज्ञान सिंह लोधी और उसके परिजनों को रास नहीं आ रही थी. ऐसे में अपनी बहन के अपहरण और मौत का बदला लेने के लिए सभी आरोपियों ने हरगोविंद और उसके बेटे की हत्या कर दी.

भिलाई यस बैंक – पर्सनल एकाउंट में करोड़ों का लेन-देन, अनिमेष सिंह कोर्ट सरेंडर बाद गया जेल
Apple Event Today : iOS 27 और AI फीचर्स के साथ Apple कर सकता है बड़े ऐलान, रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट
चप्पल से निकला 3.86 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Iran Airspace Closed Impact : तेहरान रूट बंद होते ही अटकी इंटरनेशनल उड़ानें, रायपुर का परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा
Railway Ticket Checking News 🛑 ट्रेन से उतरे यात्रियों में से बगैर टिकट पकड़ाए व्यक्ति ने ऐसे “Powefull” का बताया नाम कि TTE भी हिल जाए ✅ चतुर टीटी ने चली यह चाल और वसूल ही लिया जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?