CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » और बर्दाश्त नहीं कर सकती, कई महीनों से…’, मनचले से परेशान लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

और बर्दाश्त नहीं कर सकती, कई महीनों से…’, मनचले से परेशान लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना अंतर्गत गुड़हाई क्षेत्र में एक 18 साल की लड़की ने मनचले की हरकतों से तंग आकर अपनी जान दे दी. लड़की ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले मृतका ने एक सुसाइड नोट लिखा. उसने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या की वजह बताई और मनचले का नाम भी लिखा.

सुसाइड नोट में लिखा, “राकेश सिंह के बेटे ऋषभ सिंह परिहार से मैं बहुत परेशान हूं. उसने मुझे पिछले कई महीने से परेशान किया हुआ है. वह मुझे बहुत प्रताड़ित कर रहा है. उसे कई बार समझा चुकी हूं. ऐसा न करें. वह अपनी हरकत नहीं छोड़ रहा है. मेरा घर से बाहर कदम रखना दुश्वार हो गया है. मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती. इसलिए मैं आत्महत्या कर रह रही हूं. मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना.”

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. थाना प्रभारी राजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि परिजनों ने लड़की के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी. मौके पर पहुंचकर जब पूरे मामले की जांच शुरू की गई तो मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने ऋषभ सिंह परिहार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

आत्महत्या से पहले की माता-पिता से बात

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त उसके माता-पिता किसी काम से जबलपुर गए हुए थे और भाई भी घर में नहीं था. तभी युवती ने घर का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. परिजन घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला. अंदर देखा तो बेटी फांसी के फंदे से लटक रही थी. परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से पहले लड़की ने अपने माता-पिता से बात की थी. लेकिन बातचीत पर नहीं लगा कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रही है.

पहले कराया था छेड़छाड़ का मामला दर्ज

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि ऋषभ पहले भी छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. क्षेत्र में चर्चा है कि वह अक्सर युवती को रास्ते में आते-जाते परेशान करता था. वहीं घटना के बाद जैसे ही जानकारी ऋषभ और उसके परिजनों को लगी. वह पूरे परिवार समेत घर से गायब हो गए. इसके साथ ही इसी साल जनवरी में मृतका ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था, जहां आरोपी युवक करीब 2 महीने तक जेल में रहा. लेकिन जेल से छूटने के बाद वह लगातार युवती को परेशान कर रहा था. छेड़खानी से परेशान होकर युवती घर से बाहर तक नहीं जा पा रही थी और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था. ऐसे में वह बहुत परेशान थी.

गोसलपुर मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीण ने पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाकर गोसलपुर में मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना को लेकर परिजनों के साथ सर्व ब्राह्मण समाज, सकल समाज संगठनों के लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रताड़ित करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की और दो घंटे प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ने की सूचना पर पहुंचीं एसडीओपी पारुल शर्मा ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

‘रोहित शर्मा मोटे हैं’… कांग्रेसी नेता का विवादित पोस्ट, बताया भारत का सबसे खराब कप्तान
Big Break : ये क्या बोल गए राहुल गांधी….. ❗मिस इंडिया को लेकर पूछ डाले ये सवाल…कहा मिस INDIA कॉम्पीटिशन में….. ❓
Haryana IPS Suicide Case : डीजीपी को हटाकर गिरफ्तारियों पर अड़ीं अमनीत, सीएम बोले– पहले पोस्टमार्टम कराओ, न्याय जरूर मिलेगा
एक्सीडेंट में चली गई बेटे की जान… परिजनों ने अंतिम संस्कार में साथ दफना दी उसकी फेवरेट बाइक
दिल्ली में फ्री बस सेवा के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने लगाई शर्तें, ये महिलाएं नहीं कर पाएंगी मुफ्त यात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?