CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Skywalk News: 8 साल बाद फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य…

Raipur Skywalk News: 8 साल बाद फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य…

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

Raipur News: राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और अंबेडकर अस्पताल चौक तक फैले बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य आखिरकार आठ साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। रविवार को निर्माण एजेंसी PSA Constructions के इंजीनियर और कर्मचारी अस्थायी साइट ऑफिस बनाकर स्काईवॉक की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते नजर आए।

स्काईवॉक स्ट्रक्चर का मुआयना शुरू पिछले कई वर्षों से अधूरे पड़े इस प्रोजेक्ट की वजह से ढांचे में जंग लगने और क्षति होने की आशंका थी। इसे देखते हुए पहले चरण में स्काईवॉक की संरचना का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा गठित समिति ने हाल ही में स्काईवॉक का साइट निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें अधिकांश भागों की स्थिति संतोषजनक बताई गई है, लेकिन खुले वातावरण के कारण कुछ वेल्डिंग पॉइंट्स पर जंग लगना शुरू हो गया है।

अब तक खर्च हो चुके हैं 50 करोड़ रुपये इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का 60% कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिस पर लगभग ₹50 करोड़ की लागत आ चुकी है। लेकिन 40% काम अभी भी अधूरा है, जिसे अब नए सिरे से पूरा किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस सरकार के समय इस परियोजना को बंद कर दिया गया था।

अब खर्च होंगे 37.75 करोड़, मिलेगा आधुनिक स्काईवॉक लोक निर्माण विभाग के अनुसार स्काईवॉक को पूरा करने में अब ₹37.75 करोड़ की अतिरिक्त लागत आएगी। सबसे पहले शास्त्री चौक पर रोटरी और फिनिशिंग कार्य किए जाएंगे। निर्माण में सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर, छत पर शेड, केबलिंग और लाइटिंग जैसे सभी जरूरी कार्य शामिल होंगे।

निर्देश दिए गए हैं समय-सीमा में कार्य पूरा करने के ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग और डिज़ाइन के अनुसार ही किया जाए और गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता न हो। सभी नॉन-एसओआर आइटम्स का दर विश्लेषण सक्षम अधिकारियों से अनुमोदित करवाया जा रहा है। परियोजना का कार्य विभागीय मापदंडों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।

Raipur Placement Camp: मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 9 मार्च को रायपुर में लगेगा विशेष प्लेसमेंट कैम्प
रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट:दुर्ग-राजनांदगांव में हवा की रफ्तार 60 किमी रहेगी, धमतरी-गरियाबंद में बिजली गिरेगी..
बस्तर की वादियों में फिर गूंजे विदेशी कदम — Bastar Eco Tourism ने दुनिया भर के सैलानियों को किया आकर्षित
पिता की हत्या में 6 वर्षीय बच्ची की गवाही पर्याप्त:हाईकोर्ट ने आरोपियों की अपील की खारिज, कांकेर में 2016 में हुआ था मर्डर
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?