CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP: महोबा में दलदल भरे रास्ते से गुजरने के लिए लोग मजबूर, डीएम से मिलकर लगाई गुहार

UP: महोबा में दलदल भरे रास्ते से गुजरने के लिए लोग मजबूर, डीएम से मिलकर लगाई गुहार

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

UP News: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर सरकार हाईटेक शहर बनाने की बात कर रही है तो वहीं महोबा जनपद में लोग एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं. सालों बाद भी विकास खंड कबरई अंतर्गत ग्राम कहरा के लछऊकुआं मोहल्ले में सड़क नहीं पाई है. बारिश के दिनों में तो ये सड़क और बदहाल हो जाती है. लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है. गुस्साए लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाक़ात की और पक्की सड़क बनवाने की गुहार लगाई.  

महोबा के लछऊकुआं मोहल्ले में सालों से सड़कें नहीं बनी हैं. ऐसे में लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में ये कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और किसानों का खेतों तक पहुंचना तकरीबन नामुमकिन हो जाता है. इस रास्ते के कारण उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित होती है. 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की अपील

गांव में सड़कों की खस्ता हालत को नाराज स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की है. एक महिला रानी देवी ने कहा कि शादी के बाद से वह इसी रास्ते से गुजर रही हैं जो उनके लिए नासूर बन गया है. यहां हमेशा फिसलने का डर हमेशा बना रहता है. कई महिलाएं गिरकर चोटिल भी हो चुकी हैं.  ग्रामीणों ने कहा कि वो कई बार अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन, हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला.

ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय नेताओं द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन, चुनाव जीतने के बाद कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आता. ग्रामीणों ने अब डीएम को ज्ञापन दिया है. जिस पर डीएम ने आठ दिन के भीतर उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद लोगों की कुछ उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि अब अगर सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे. 

Savarkar Statue Unveiling: अमित शाह और मोहन भागवत ने अंडमान में वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया
Thalapathy Vijay : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे विजय, प्रधानमंत्री से मुलाकात में उठाया बड़ा मुद्दा
BJP Breaking : भाजपा ने राज्यसभा के 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, हरियाणा से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत बिट्टू, बिहार से मनन मिश्रा, ओडिसा से ममता मोहंता होंगे कैंडिडेट, देखिए सूची
…और टूट गई सांसों की डोर, बॉयफ्रेंड के लिए बेरहम मां ने की ऐसी हरकत; फूट-फूटकर रोया पति, सुनाई बीवी की करतूत
BJP surrounds Bhilai Corporation : भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन, पार्षद से छीना माइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?