CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जयपुर: सूदखोरों से तंग आकर कारोबारी ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

जयपुर: सूदखोरों से तंग आकर कारोबारी ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

Rajasthan News: राजधानी जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में सोमवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई. जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस स्टेशन में सूदखोरी से तंग आकर 50 साल के कारोबारी राजेश शर्मा ने पुलिस थाने के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को जलाया. प्रॉपर्टी कारोबारी राजेश शर्मा ने किसी से डेढ़ करोड़ों रुपए उधार लिए थे. वह करीब सवा करोड रुपए का भुगतान भी कर चुके थे.

लेकिन उन्हें बताया गया कि यह रकम ब्याज की है और मूलधन पूरा बरकरार है. सूदखोर ने दो दिन पहले उनके घर पहुंच कर धमकी भी दी थी. राजेश शर्मा ने परेशान होकर थाने के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. थाने पर मौजूद पुलिस वालों ने उन पर कंबल डालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

 100 रुपये पर 2.60 रुपये ब्याज देना पड़ रहा था
परिजनों के मुताबिक, राजेश फाइनेंसर कैलाश माहेश्वरी की वजह से काफी परेशान था. पहले भी राजेश ने पुलिस से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज किया था. सोमवार को DCP (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम अस्पताल पहुंचीं और राजेश के बयान दर्ज करवाए. पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने दुर्गापुरा निवासी फाइनेंसर कैलाश माहेश्वरी के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है.

राजेश, जो मूल रूप से नगर का रहने वाला था और ट्रांसपोर्ट नगर की सेठी कॉलोनी में किराए से रह रहा था, उसने कैलाश से 1.5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. इस पर उसे प्रति 100 रुपये पर 2.60 रुपये ब्याज देना पड़ रहा था. बताया गया कि मई-जून का ब्याज समय पर नहीं देने पर शनिवार को कैलाश राजेश के घर पहुंचा और वहां उसकी पत्नी व बेटियों के साथ बदसलूकी की

10 मिनट बाद राजेश आग की लपटों में घिरा हुआ थाने में दौड़ता हुआ आया

बता दें, राजेश का इलाज SMS अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह 55 फीसदी से ज्यादा झुलस चुके हैं. राजेश के भाई अशोक शर्मा के अनुसार, शनिवार शाम को राजेश ट्रांसपोर्ट नगर थाने गया था ताकि फाइनेंसर कैलाश माहेश्वरी के खिलाफ अभद्रता की शिकायत दर्ज करवा सके.

लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की. अगले दिन रविवार को भी वह दो बार, सुबह और शाम  थाने पहुंचा, मगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. सोमवार सुबह राजेश एक बार फिर थाने गया और कैलाश की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ जांच का आश्वासन देकर उसे वापस भेज दिया. करीब 10 मिनट बाद राजेश आग की लपटों में घिरा हुआ थाने में दौड़ता हुआ आया. आखिरकार उसने तंग आकर खुद को खुद को आग लगाने का कदम उठा लिया.

रायपुर में शाल्मली की परफॉर्मेंस का धमाल ‘हल्ला मचाए रे’ पर झूमे फैंस, CCPL सीजन-2 का शानदार आगाज
छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल
Couple Suicide Promise Murder : ‘साथ मरने’ का फैसला, लेकिन मौत अकेली पत्नी की
Fire breaks out in a closed house : मस्तूरी क्षेत्र के9 घर प्रभावित लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान
शराब प्रेमियों के लिए शराब (Wine 🍻 Beer) से जुड़े नियमों में हुआ यह बदलाव, अब 3 घंटे ज्यादा समय तक खुली रहेगी दुकान, कीमतें भी हुईं कम, कई ब्रांड के Rate घटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?