CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाथरस भगदड़ की ‘लापरवाही’ रिपोर्ट: 80 हजार की अनुमति पर उमड़ी 3 लाख की भीड़, बाबा को VIP ट्रीटमेंट पड़ा भारी!

हाथरस भगदड़ की ‘लापरवाही’ रिपोर्ट: 80 हजार की अनुमति पर उमड़ी 3 लाख की भीड़, बाबा को VIP ट्रीटमेंट पड़ा भारी!

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

सीजी भास्कर 2 जुलाई हाथरस में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा सूरजपाल सिंह सत्संग में हुई भगदड़ के 1 साल पूरे हो गए हैं. 2 जुलाई को ही हाथरस में भगदड़ मची थी. हादसे की जांच के लिए एक रिपोर्ट बनाई गई थी. जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा है कि 80 हजार लोगों की अनुमानित संख्या होने की बात कहकर अनुमति मांगी गई थी. लेकिन कार्यक्रम में ढाई से 3 लाख लोग पहुंचे थे. वहीं थाना प्रभारी की तरफ से जो आदेश दिया गया उसमें यह कॉलम खाली था.जिन शर्तों पर स्वीकृति दी गई थी उसमें अस्त्र-शस्त्र और लाठी डंडा की पूरी तरह से मनाही थी.

परंतु सेवादार एक दिन पहले से ही लाठी डंडों से लैस थे. शर्त संख्या तीन के मुताबिक बिजली, अग्निशमन अन्य सुरक्षा व्यवस्था पहले हो जानी थी. परंतु न तो इसका अनुपालन किया गया और नहीं कराया गया.नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा सूरजपाल सिंह को ले जाने, ले आने के लिए कोई रूट चार्ट तैयार नहीं था. भीड़ के मध्य से ही नारायण साकार हरि को लाया गया और भीड़ के मध्य से ही व रॉन्ग साइड होते हुए उन्हें ले जाया गया. जांच में पता लगा है कि सेवादार और आयोजक पुलिस प्रशासन से सहयोग नहीं कर रहे थे. यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया. बेतरतीब तरीके से गाडियां पार्क थीं. यहां तक कि नारायण साकार हरि को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रॉन्ग साइड से ले जाया गया.

जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि सेवादारों द्वारा पुलिस प्रशासन से कहा गया कि वह ट्रैफिक से लेकर सब की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेते हैं. यह बात मानकर प्रशासन निश्चित हो गया. सत्संग में भूत-प्रेत आदि बीमारी ठीक हो जाने का तथ्य भी जांच के दौरान सामने आया है. जो अंध विश्वास पैदा करने, कुरीतियों को बढ़ावा देने, भोले-भाले लोगों को बहकाने की बात को प्रमाणित करता है.दुर्घटना, षड्यंत्र या सुनियोजित अपराधप्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रही है. हालांकि आयोग को पुलिस प्रशासन और कुछ लोक सेवकों ने बयान दिया है कि मंच से चरण रज लेने की और उससे सभी समस्याओं के दूर होने के घोषणा के क्रम में लोग दौड़े और फिर ये घटना हुई. वहीं तमाम श्रद्धालु और स्वयं भोले बाबा सूरजपाल सिंह ने अपने बयानों में चरणरज जैसी कोई परंपरा न होने की बात बताई.

जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि नए श्रद्धालु चरण रज ले जाते हैं. हालांकि जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि चरण रज की वजह से हादसा हुआ यह नहीं कहा जा सकता है?सूरजपाल ने अपने पहले शपथ पत्र में 15 से 20 हट्टे-कट्टे युवकों की बात बताई थी. कई लोगों ने आयोग के सामने बताया कि सत्संग खत्म होते ही सेवादारों ने सड़क के दोनों तरफ एक मानव शृंखला बना दी, ताकि भोले बाबा निकल जाएं. जबकि भीड़ का दबाव बहुत था. इस दौरान जब भोले बाबा निकल गए तो सेवादार हट गए. सड़क के किनारे वाटर टैंकर खड़े थे. वहां फिसलन थी, ऐसे में संभव है कि कुछ लोग चरण रज के लिए झुके और पीछे से भीड़ ने धक्का दिया, वो फिसल के नीचे गिर गए और दबते गए.पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में पड़ने वाली पुलिस चौकियों से बात करके आने वाली गाड़ियों से भीड़ का आकलन किया जा सकता था. लेकिन नहीं किया गया.

रिपोर्ट में दर्ज है कि सारी व्यवस्था कार्यकर्ताओं और सेवादारों पर छोड़ दिया गया था. यही लोग शुरू से अंत तक सारी तैयारी संभालते रहे. सामान्यतः पुलिस और प्रशासन के लोग जो सत्संग स्थल पर लगाए गए थे, वे सिर्फ मूकदर्शन बनकर देख रहे थे.जांच के बाद न्यायिक आयोग का निष्कर्षजांच के बाद न्यायिक आयोग ने सुझाव दिया है. ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा ना हो, इसको रोकने के संबंध में सुझाव भी दिया है.1-तहसील स्तर पर ऐसे आयोजन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.2-अगर भीड़ 50000 से अधिक है तो जिला मजिस्ट्रेट स्तर से ही अनुमति मिलनी चाहिए.3- पुलिस में भी पुलिस आयुक्त स्तर से अनुमति होनी चाहिए.4- इसके अलावा सभी संबंधित विभागों को समय से पहले जानकारी मिलनी चाहिए और मौके का मुआवना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा होना चाहिए

.5-आयोजन से पूर्व यह देख लेना चाहिए कि किसी कुरीति को बढ़ावा तो नहीं दिया जा रहा है. अगर ऐसा कोई तथ्य प्रकाश में आए तो अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.6- आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा, पंडाल, पानी, दवा, अग्निशमन विभाग की गाड़ियों की व्यवस्था है या नहीं यह देख लेना चाहिए.7- प्रारंभिक अनुमति सशर्त प्रदान की जानी चाहिए.8- आयोजकों से शपथ पत्र लेना चाहिए और नियम तोड़ने पर कार्रवाई होनी चाहिए.9-पुलिस, रेडियो कंट्रोल रूम होना चाहिए.10- ऐसे आयोजन की वीडियो रिकॉर्डिंग की जानी चाहिए. सीसीटीवी लगे होने चाहिए. एआई इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरा होना चाहिए.

India Pakistan War Ceasefire : ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है’… पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
US-Iran Conflict : इस्फहान के आसमान में फिर जंग ईरान का दावा, अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया
Marriage Counselling Before Wedding : शादी से पहले समझदारी का संग…‘तेरे-मेरे सपने’ से बदलेगा रिश्तों का रंग…
Oh…my….God.. नकली नाेट देकर खरीदा असली सोना, 1 करोड़ 30 लाख के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह “अनुपम खेर” की तस्वीर, रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जगह “रिसोल बैंक आफ इंडिया” की सील
TTE assaulted by police : वर्दी का गुरूर, कानून का अपमान…‘कुकड़ू-कूं’ कराता रहा सिपाही…टिकट माँगने पर टीटीई को मुर्गा बनाया…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?