CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेरा पति बने या फिर जेल जाए…’, शादी के जोड़े में थाने पहुंची मुस्लिम दुल्हनिया, बताई दगाबाज दूल्हे की करतूत

मेरा पति बने या फिर जेल जाए…’, शादी के जोड़े में थाने पहुंची मुस्लिम दुल्हनिया, बताई दगाबाज दूल्हे की करतूत

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के बरेली से अजीबो-गरीब घटना सामने आई. नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव ईंद जागीर की रहने वाली नूरी की तो जैसे सारी खुशियां ही उजड़ गईं. नूरी दो साल से हरहरपुर मटकली के सलमान से मोहब्बत कर रही थी. दोनों ने शादी करने की कसमें भी खाईं. गांव के लोग भी इनके प्यार के चर्चे करने लगे थे. 28 जून को सलमान नूरी को अपने संग भगाकर ले गया. इस पर नूरी के घरवालों ने पुलिस में शिकायत कर दी. दबाव में आकर सलमान के घरवाले 29 जून को नूरी को लेकर थाने पहुंचे.

वहीं पर बात पंचायत तक जा पहुंची. पंचायत में दोनों खानदानों के बड़े-बुजुर्ग इकट्ठा हुए. सबकी रजामंदी से 2 जुलाई को निकाह तय हो गया. नूरी के घर पर शादी की जोरदार तैयारियां शुरू हो गईं. हलवाई बुलाए गए, पकवान पकने लगे. मेहमान आने लगे. नूरी भी दुल्हन के जोड़े में सजकर बैठ गई. उसके हाथों में मेहंदी भी खूब खिल रही थी. हर कोई बारात का इंतजार करने लगा. पर जैसे-जैसे शाम हुई, सबकी बेचैनी बढ़ती गई.

सलमान की तरफ से कोई भी खबर नहीं आई. न बारात आई, न ही सलमान. नूरी की आंखें बार-बार दरवाजे की ओर उठ जातीं. मगर सलमान तो जैसे उसे ठग कर गायब ही हो गया. जब देर रात तक भी सलमान की तरफ से कोई खबर नहीं आई, तो नूरी का दिल टूट गया.

शादी के जोड़े में थाने पहुंच गई दुल्हन

वह दुल्हन के कपड़ों में ही, हाथों में मेहंदी लगाए, थाने पहुंच गई. उसके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी. थाने में बैठकर नूरी बार-बार रोते हुए पुलिस से कहने लगी- या तो सलमान मुझसे निकाह करे, नहीं तो उसको जेल भेज दो. उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. पुलिस ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, पर नूरी अपनी जिद पर अड़ी रही. उसने साफ कह दिया कि सलमान निकाह करेगा, तभी वह मानेंगी, वरना केस दर्ज कर सलमान को जेल भेजे.

नूरी बोली- अब कौन अपनाएगा मुझे

नूरी का दिल इस धोखे से पूरी तरह टूट गया है. उसने कहा- मैं और सलमान दो सालसे रिलेशन में थे. मैंने सलमान से मोहब्बत की. उसके भरोसे पर अपना सबकुछ छोड़ दिया. अब वो मुकर गया. पूरे गांव में मेरी बदनामी हो रही है. मेरे घरवाले भी अब मुझे ताने मार रहे हैं. बोल रहे हैं कि अब कौन तुझे अपनाएगा. नूरी की आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. वह बार-बार पुलिस वालों से कहती,मेरी तो पूरी जिंदगी ही तबाह हो गई. अब या तो सलमान मुझसे निकाह करे, या फिर कानून उसे सजा दे.

फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. सलमान और उसके घरवालों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत को पुलिस की चुनौती, HC ने AAP विधायक से मांगा जवाब
छुट्टी ने बचाई बच्चों की जान, बारिश में स्कूल की छत ढही, टल गया बड़ा हादसा
Rape of a minor girl : परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी
‘विकसित भारत की बुनियाद एजुकेशन से बनेगी’, CM योगी ने शिक्षा पर रखे अपने विचार
Sara Tendulkar Goa Video: सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप ने छेड़ी निजी आज़ादी बनाम नैतिकता की बहस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?