CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मसूरी में DM की ‘लापरवाही’ पड़ी भारी: ओम बिरला की यात्रा में प्रोटोकॉल तोड़ने पर देहरादून के DM को नोटिस!

मसूरी में DM की ‘लापरवाही’ पड़ी भारी: ओम बिरला की यात्रा में प्रोटोकॉल तोड़ने पर देहरादून के DM को नोटिस!

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जुलाई लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला पिछले महीने उत्तराखंड के मसूरी के दौरे पर गए थे. 12 जून को उनकी ये यात्रा हुई थी. उनका ये दौरा अब चर्चा में आ गया है. इसकी वजह बने हैं देहरादून के जिलाधिकारी. डीएम साविन बंसल ने ओम बिरला की यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था.

लोकसभा सचिवालय और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अपर सचिव ने उनकी शिकायत उत्तराखंड सरकार से की थी. जिसके बाद प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट के सचिव विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को लेटर लिखकर जवाब मांगा है.जिलाधिकारी साविन बंसल के बारे में विस्तार से बात करें उससे पहले जान लेते हैं कि उन्होंने स्पीकर के दौरे के दौरान क्या किया था. दरअसल, 12 जून को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मसूरी के दौरे पर गए थे. इस दौरान डीएम साविल बंसल ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया.अधिकारियों के अनुसार, लोकसभा सचिवालय और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अपर सचिव की ओर से शासन को दो चिट्ठी लिखी गई. जिसके बाद प्रोटोकॉल विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने डीएम साविन बंसल को पत्र लिखकर बताया,

12 जून को बिरला के दौरे के दौरान अध्यक्ष कार्यालय की ओर से डीएम से फोन पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन समुचित जवाब नहीं मिला.लेटर में और क्या लिखा गया?चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि डीएम सहयोग नहीं कर रहे थे. सुमन द्वारा लिखे गए पत्र में दो पत्रों का हवाला देते हुए लिखा गया है. यह भी जिक्र किया गया है कि माननीय अध्यक्ष को उनके पद के अनुरूप उचित सम्मान और शिष्टाचार नहीं मिला. पूरे मामले में स्थापित प्रोटोकॉल मानकों का उल्लंघन हुआ.उन्होंने बंसल से पूरे मामले पर स्पष्ट एवं विस्तृत रिपोर्ट तत्काल राज्य सरकार को उपलब्ध कराने को कहा है. 25 जून को लिखे गए पत्र में लोकसभा सचिवालय के 17 जून और डीओपीटी के 19 जून के पत्रों का हवाला दिया गया है.विशेषाधिकार समिति के अतिरिक्त सचिव द्वारा लोकसभा सचिवालय को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि बार-बार फोन करने और सूचना देने के बावजूद डीएम ने फोन नहीं उठाया.

बाद में ओम बिरला के कार्यालय ने सीएम कार्यालय से संपर्क किया, जिसके बाद डीएम ने स्पीकर के कार्यालय से संपर्क किया.चिट्ठी में आगे कहा गया है कि डीएम का रवैया असहयोगी और असभ्य रहा. इसमें कहा गया है कि डीएम देहरादून हवाई अड्डे पर अध्यक्ष के आगमन पर उन्हें लेने और विदा करने के लिए मौजूद नहीं थे. बाद में इस पत्र को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने संज्ञान में लिया और सरकार से इसपर गौर करने को कहा.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बदली प्यार में, प्रेमी निकला ट्रक ड्राइवर, रातों-रात साथ भागी 19 साल की लड़की, अब जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां…. जानिए “एक दिलचस्प और विवादित सनसनीखेज मामला”
Bihar Election Nitish Update : ‘नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे…’ JDU ने किया पोस्ट, फिर…!
दो महिलाओं से तलाक लेकर अब अपनी तीसरी पत्नी को छोड़ने वाला सरकारी शिक्षक देगा 20 हजार भरण-पोषण, दूसरे मामले में पूर्व पति ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर मांगी माफी, बुर्जुग मां को धर्म परिवर्तन कर तंग करने वाली बेटियों का प्रकरण नस्तीबद्ध
Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील
Love-Meeting Tragedy: शादी का बहाना, प्रेमिका से मिलने गया युवा… और अपमान सहकर खत्म कर ली अपनी जिंदगी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक
Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक

छत्तीसगढ़ के जंगलों में पर्यटन (Chhattisgarh Jungle Safari)…

Mungeli Development
Mungeli Development :  निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव…

LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित
LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित

बिलासपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में सहायक…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  मुंगेली में धूमधाम से मना 26वां राज्योत्सव, विकास और संस्कृति की झलक ने मोहा मन

मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम…

Census Duty Employee Transfer Ban : छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश
Census Duty Employee Transfer Ban : छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

जनगणना के द्वितीय चरण में तैनात अधिकारियों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?