CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 30 साल बाद महिला को हाईकोर्ट से मिला न्याय:SECL में भूमि-अधिग्रहण के बदले नौकरी में हुआ था फर्जीवाड़ा, बेटे नियुक्ति देने दिया आदेश

30 साल बाद महिला को हाईकोर्ट से मिला न्याय:SECL में भूमि-अधिग्रहण के बदले नौकरी में हुआ था फर्जीवाड़ा, बेटे नियुक्ति देने दिया आदेश

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 जुलाई |

SECL में जमीन अधिग्रहण के बदले नौकरी पाने के लिए महिला को 30 साल बाद हाईकोर्ट से न्याय मिला है। जस्टिस संजय के अग्रवाल की सिंगल बेंच ने गैर व्यक्ति को नौकरी देने SECL प्रबंधन के 6 जुलाई 2017 को जारी आदेश को निरस्त कर दिया है।

साथ ही याचिकाकर्ता महिला के बेटे को नौकरी देने का आदेश भी दिया है। हाईकोर्ट ने फैसले में कहा है कि सार्वजनिक उपक्रम को निष्पक्षता और सद्भावना से काम करना चाहिए, उसकी गलती की सजा याचिकाकर्ता को नहीं मिलनी चाहिए।

1981 में कोयला खदान के लिए ली गई थी जमीन

कोरबा जिले के दीपका गांव की निर्मला तिवारी की 0.21 एकड़ जमीन 1981 में कोयला खदान के लिए अधिग्रहित की गई थी। बदले में एसईसीएल को पुनर्वास नीति के तहत उन्हें मुआवजा और उनके परिवार के सदस्य को नौकरी देनी थी।

महिला को मुआवजा तो 1985 में दे दिया गया। लेकिन, SECL प्रबंधन ने नौकरी उनके बेटे की जगह एक फर्जी व्यक्ति नंद किशोर जायसवाल को दे दी। नंदकिशोर ने खुद को याचिकाकर्ता का बेटा बताकर नौकरी हासिल कर ली।

धोखाधड़ी की शिकायत पर किया बर्खास्त, बेटे को नहीं दी नौकरी

याचिकाकर्ता महिला ने SECL प्रबंधन को धोखाधड़ी की जानकारी दी। लंबी लड़ाई के बाद SECL ने वर्ष 2016 में नंद किशोर को नौकरी से बर्खास्त तो कर दिया। लेकिन, महिला के बेटे उमेश तिवारी को नियुक्ति नहीं दी।

SECL प्रबंधन ने यह कहते हुए नौकरी देने से इनकार कर दिया कि अधिग्रहण की तारीख पर जमीन याचिकाकर्ता के नाम पर म्यूटेट नहीं थी और उसके बेटे का उस वक्त जन्म नहीं हुआ था।

हाईकोर्ट ने कहा- म्यूटेशन सिर्फ कब्जे का सबूत, स्वामित्व का नहीं

हाईकोर्ट ने SECL इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि म्यूटेशन का रिकॉर्ड सिर्फ कब्जे का सबूत है, स्वामित्व का नहीं। जब एसईसीएल ने जमीन के बदले मुआवजा दिया था, तो यह मान लिया गया था कि याचिकाकर्ता ही जमीन की मालिक है।

साथ ही कहा कि अगर शुरू में गलत व्यक्ति को नियुक्ति दी गई, तो उस गलती को सुधारते समय असली हकदार को उसका हक देना चाहिए था। केवल इस आधार पर कि बेटा अधिग्रहण के समय पैदा नहीं हुआ था, उसका दावा खारिज नहीं किया जा सकता।

गलत व्यक्ति को नौकरी देना अन्याय

हाईकोर्ट ने कहा कि SECL ने न केवल अपने वादे का उल्लंघन किया बल्कि एक गलत व्यक्ति को नौकरी देकर याचिकाकर्ता के साथ अन्याय किया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता के बेटे को 6 जुलाई 2017 से नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा सभी लाभ भी उस तारीख से दिया जाए।

संविधान में मिला राज्य का दर्जा, निष्पक्षता की उम्मीद

हाईकोर्ट ने मोहन महतो विरुद्ध सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड और अन्य के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड पर नाराजगी जताई थी। कहा था कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को राज्य का दर्जा हासिल है। ऐसे में उसे सद्भावना, निष्पक्षता और उचित तरीके से काम करना चाहिए।

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान
CG Breaking : तहसीलदार मैडम का फूटा गुस्सा, छात्राओं से कहा – ”लिखकर दे दूंगी तो चली जाओगी जेल”
Laxmaneshwar Mahadev Temple Chhattisgarh : त्रेतायुगीन आस्था का प्रतीक बना ‘लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर’, सावन में उमड़ रही श्रद्धा की बाढ़
Smart Chatbot Services : स्मार्ट चैटबॉट से घर बैठे मिलेगी नागरिक सुविधाएं, वॉट्सएप्प आधारित चैटबॉट सुविधा होगी शुरू
लव जिहाद का मामला : पहचान बदलकर युवती दोस्ती, असलियत खुलते ही धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

महंगाई के खिलाफ गिग वर्कर्स का प्रदर्शन, देशभर में 5 घंटे सेवाएं रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 16 मई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों…

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई घायल महिलाएं पहुंचाई गईं अस्पताल

20/12/2024
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Minor Case : शादी में आई बच्ची के साथ हुई घटना ने उठाए बड़े सवाल, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव में गुस्सा

01/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

डोंगरगढ़ को मिला आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर: 10 करोड़ की लागत से तैयार, 39 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

29/06/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्यसरकारी नौकरी/ Govt Job

Teacher assaulted during census duty : आरोपी पर केस दर्ज

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?