CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेघालय मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़: राजा रघुवंशी के भाई का सनसनीखेज दावा, ‘सोनम ने प्रेमी राज से की थी दूसरी शादी

मेघालय मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़: राजा रघुवंशी के भाई का सनसनीखेज दावा, ‘सोनम ने प्रेमी राज से की थी दूसरी शादी

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जुलाई मेघालय में मारे गए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है. मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं. विपिन ने सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि सोनम ने पति राजा की हत्या के बाद इंदौर जाकर प्रेमी राज कुशवाह से शादी की होगी, तभी दो मंगलसूत्र मिले हैं.विपिन रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम के सामान की तलाशी में दो मंगलसूत्र मिले थे.

इनमें से एक मंगलसूत्र शादी के दौरान उनके परिवार ओर से दिया गया था, लेकिन दूसरे मंगलसूत्र की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने आशंका जताई कि दूसरा मंगलसूत्र सोनम और राज की शादी का सबूत हो सकता है. वहीं, विपिन ने इस मामले को हाई कोर्ट और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम अपने भाई को न्याय दिलाकर रहेंगे.सोनम के भाई गोविंद की भूमिका पर भी सवाल उठाएइसके साथ ही उन्होंने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी की भूमिका पर भी सवाल उठाए. विपिन के अनुसार, गोविंद पहले उनके घर आकर कह चुका है कि सोनम गुनहगार है और उसका उनसे कोई संबंध नहीं है. लेकिन अब गोविंद अपनी बहन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हैरान करने वाला है. विपिन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सोनम का परिवार उसे गुनहगार मान ले, तो हम उसका पिंडदान करने को तैयार हैं.

दरअसल, गोविंद ने एक बयान में अपनी बहन सोनम से मिलने मेघालय जाने की बात कही थी. इसके बाद राजा के परिवार का बयान आया है. बता दें कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की बीती 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

वहीं, हत्याकांड के सबूत छिपाने और मिटाने के आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जेम्स समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मेघालय पुलिस मामले की जांच के लिए जेम्स को मध्यप्रदेश लेकर आई है.राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे. मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच कर रहा है.

CG waqf बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे का बड़ा खुलासा, 90% संपत्तियों पर अतिक्रमण का दावा
दामाद के साथ भागने वाली सास का दावा ‘मेरा पति शराबी है पूरे समय नशे में रहता है’
CG में हीट वेव अलर्ट : 1-2 अप्रैल को बारिश की संभावना, रायपुर रहा सबसे गर्म…
Kanpur Road Accident : “10 साल की मन्नत पूरी हुई, 5 घंटे में उजड़ गया संसार, बेटे के जन्म के बाद पिता की दर्दनाक मौत”
Liquor Scam Chhattisgarh : बिट्‌टू की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार, ईडी की भी लगाई क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kinnar Death Case
Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Kinnar Death Case : पुलिस तकनीकी जांच…

Raigarh Minor Rape Case
Raigarh Minor Rape Case : जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप

Raigarh Minor Rape Case : मामले में पुलिस…

दुर्ग में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए तक लेते थे कमीशन

पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेनदेन…

Bhilai Delivery Boy Assault Case
Youth Congress Fight Bhilai : डिलीवरी बॉय से बेरहमी से मारपीट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह समेत 4 पर केस

सीजी भास्कर, 9 सितंबर : भिलाई में यूथ…

DJ Ban Rajnandgaon : जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में रात 10 बजे बाद DJ पर रोक, नियम तोड़ा तो...
DJ Ban Rajnandgaon : जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में रात 10 बजे बाद DJ पर रोक, नियम तोड़ा तो…

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?