CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mediation in Chhattisgarh : अब कोर्ट के चक्कर नहीं! समझौते से सुलझेंगे केस, जानिए कैसे

Mediation in Chhattisgarh : अब कोर्ट के चक्कर नहीं! समझौते से सुलझेंगे केस, जानिए कैसे

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share
Mediation in Chhattisgarh
Mediation in Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रक्रियाओं (Mediation in Chhattisgarh) को सरल, त्वरित और जन-हितैषी बनाने के लिए शुरू किए गए “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में प्रदेश के सभी प्रधान जिला न्यायाधीश, परिवार न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीश, वाणिज्यिक न्यायालय रायपुर के न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, बिलासपुर, और सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव शामिल हुए।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में मध्यस्थता को न केवल एक वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली, बल्कि न्याय को सुलभ और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से लंबित मामलों की संख्या में कमी लाई जा सकती है और पक्षकारों को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सकता है।

उन्होंने सभी न्यायालयों (Mediation in Chhattisgarh) को अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के लिए चिह्नित करने और रेफरल प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही, मध्यस्थता निगरानी समिति को समयबद्ध तरीके से प्रतिवेदन प्रेषित करने पर जोर दिया।

बैठक की सह-अध्यक्षता न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह निगरानी समिति, तथा समिति के सदस्य श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी और न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल ने की। बैठक में मध्यस्थता केंद्रों की भूमिका, प्रक्रिया और मामलों की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए गए।

यह अभियान (Mediation in Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्यस्थता को एक सशक्त विकल्प के रूप में अपनाने पर बल देते हुए, बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि राज्य के सभी स्तरों पर इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

1500 Crore Video Controversy Chhattisgarh : 1500 करोड़ दिल्ली भेजने वाले वीडियो की क्या जांच कराएंगे मुख्यमंत्री, बघेल का भाजपा पर सीधा हमला
रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार, बस्तर संभाग में अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना…
Tatibandh Fire Incident : घर में उठता धुआं और बंद दरवाजा, कुछ ही मिनटों में एक बुजुर्ग की जिंदगी खत्म
Car Fire Incident in Bhilai-3: ठंड से बचने जलाया अलाव, लपटों में झुलसी दो कारें; आरोपी गिरफ्तार
Khairagarh Child Murder Case : ‘चोरनी’ कहने से आहत होकर बच्चों को कुएं में धकेला, नाबालिग हत्यारिन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case

Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप

Bharatmala Compensation Scam

Steel Trader Arrested in GST Scam : 6.93 करोड़ के GST घोटाले में DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Steel Trader Arrested in GST Scam

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Korba Belt Beating Incident: नशे में युवक ने दशहरे पर 2 दोस्तों को बेरहमी से पीटा…

03/10/2025
Naxal Encounter
छत्तीसगढ़

Naxalism Free Chhattisgarh : नक्सलवाद खत्म कर गढ़ेंगे विकास की राह, मुख्यमंत्री ने रखा 2026 तक का लक्ष्य

19/09/2025
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Heroin Seizure : कार के भीतर धुएं में डूबा नशे का खेल, भिलाई में पांच आरोपी दबोचे गए

28/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बीजापुर में फिर दो हत्याएं: 25 दिन में 10 हत्याएं, डर के साए में जी रहे ग्रामीण…

21/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?