CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला लेखपाल थी दफ्तर से गायब, साथी ने किया फोन तो सुनाई दी एक चीख… फिर इस हाल में मिली, देखते ही उड़े सभी के होश

महिला लेखपाल थी दफ्तर से गायब, साथी ने किया फोन तो सुनाई दी एक चीख… फिर इस हाल में मिली, देखते ही उड़े सभी के होश

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला लेखपाल गुरुवार को सुबह अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकली. जब दोपहर 12 बजे तक वह तहसील नहीं पहुंची. तो वहां उसके साथी लेखपालों को चिंता हुई. एक साथी लेखपाल ने उसे कॉल किया. फोन रिसीव होते ही दोनों के बीच एक किसान की जमीन के मुकदमे को लेकर करीब 15 मिनट तक बात हुई. इसी बातचीत के बीच अचानक महिला लेखपाल जोर से चीख पड़ी और फिर फोन कट गया. साथी ने दोबारा कॉल किया, मगर फोन नहीं उठा.

जब महिला लेखपाल का फोन नहीं उठा तो साथी लेखपाल ने इस बात की जानकारी तहसीलदार सुरभि राय को दी. तहसीलदार कुछ अन्य लेखपालों के साथ तुरंत फरीदपुर थाने पहुंचीं और वहां के इंस्पेक्टर राधेश्याम को पूरे मामले की जानकारी दी. इसी दौरान महिला लेखपाल का भाई और पति भी थाने पहुंच गए. पुलिस ने तुरंत महिला लेखपाल का मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया. सर्विलांस से पता चला कि उसका फोन नवाबगंज इलाके में ट्रेस हो रहा है. इसके बाद तहसीलदार और पुलिस टीम वहां के नवाबगंज थाने पहुंच गई.

नवाबगंज के अस्पताल में थी भर्ती

नवाबगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव को सारी बात बताई गई. पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि महिला लेखपाल बेहोशी की हालत में नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. तहसीलदार और पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि महिला लेखपाल का एक बॉयफ्रेंड है जो पीलीभीत का रहने वाला है. उस युवक ने नवाबगंज में एक कमरा ले रखा था. पुलिस को जानकारी मिली कि महिला लेखपाल उसी युवक से मिलने वहां गई थी।.दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद महिला लेखपाल ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या की कोशिश की.

हालत बिगड़ने पर उसका बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया. लेकिन फोन पर बातचीत के दौरान जो चीख सुनाई दी थी, उससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक ने ही महिला लेखपाल की हत्या करने की कोशिश की हो.

महिला लेखपाल अभी भी बेहोश

नवाबगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला लेखपाल अभी होश में नहीं है. उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है. होश आने पर उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथी लेखपालों ने बताया कि महिला लेखपाल पिछले साल पीलीभीत जिले में तैनात थी. तभी उसकी दोस्ती पीलीभीत के युवक से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गए. युवक से मिलने के लिए ही महिला लेखपाल कई बार नवाबगंज आती थी. इस बार भी वह युवक से मिलने ही गई थी, लेकिन मामला झगड़े और आत्महत्या की कोशिश तक पहुंच गया.

पुलिस कर रही जांच, परिवार सदमे में

महिला लेखपाल के परिजन इस घटना से सदमे में हैं. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल, एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह साफ हो सके कि यह मामला हत्या की कोशिश का है या महिला लेखपाल ने स्वेच्छा से आत्महत्या की कोशिश की थी. पुलिस ने अस्पताल से भी पूरी रिपोर्ट मंगाई है और महिला लेखपाल के होश में आने पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी. पुलिस का कहना है कि अभी भी महिला के परिजनों की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है.

बड़ी खबर – इस्कॉन ग्रुप के प्रमुख सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को एयरपोर्ट से किया गया है गिरफ्तार, हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कर चुके हैं अनेक रैलियां, जानिए क्या है पूरा मामला
Balod Dead Body Mystery : जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप! पहचान नहीं, मौत का राज गहराया
हाथ में पुष्प माला ले ढोल नगाड़ों के साथ महिला पहुंच गई थाना, पुलिस अमला हो गया चौकन्ना, सभी हैरान परेशान हो देखने लगे कि आखिर हुआ क्या….रूम में घूसते ही टीआई हाथ जोड़ खड़े हो गए…फिर…….
इंदौर में लूट: कुत्ते को घुमाने निकली महिला की गले से चेन झपटी, बदमाश बाइक से फरार…
दुल्हन तो हम ले जाएंगे… विदाई के समय गन पॉइंट पर कर लिया किडनैप, दूल्हे राजा देखते रह गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग
PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग

सरकारी राशन के चावल से जुड़े दो अलग-अलग…

NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए…

Sugarcane Bonus Chhattisgarh : गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़
Sugarcane Bonus Chhattisgarh : गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों (Sugarcane Bonus Chhattisgarh) के…

Soil Dam Chhattisgarh : मिट्टी बांध ने सहेजा बारिश का पानी, धान की रोपाई के वक्त किसानों को मिली राहत
Soil Dam Chhattisgarh : मिट्टी बांध ने सहेजा बारिश का पानी, धान की रोपाई के वक्त किसानों को मिली राहत

सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के चबदा गांव…

Bijapur Maoist Surrender
Bijapur Maoist Surrender : बीजापुर में 35 लाख के इनामी 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, ओडिशा के 4 कैडर भी शामिल

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?