CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhopal Terror Hideout : आतंकियों का ठिकाना बना देश का ये शहर, तीन साल में सीरिया से लेकर बांग्लादेश तक के आतंकी पकड़े गए

Bhopal Terror Hideout : आतंकियों का ठिकाना बना देश का ये शहर, तीन साल में सीरिया से लेकर बांग्लादेश तक के आतंकी पकड़े गए

By Newsdesk Admin
24/10/2025
Share
Bhopal Terror Hideout
Bhopal Terror Hideout

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। मध्य प्रदेश की राजधानी अब आतंकियों और मादक पदार्थ तस्करों का पनाहगाह बनती जा रही है। बीते तीन वर्षों में भोपाल से सीरिया से लेकर बांग्लादेश तक के कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जो देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। (Bhopal Terror Hideout) आशंका है कि सिमी के बाद अन्य प्रतिबंधित संगठन यहां से अपने नेटवर्क का विस्तार करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकियों ने भी भोपाल में पनाह ली, लेकिन इंटेलिजेंस की सक्रियता के कारण उनका माड्यूल ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद पीएफआइ और एचयूटी के सदस्यों को एनआइए ने शाहजहांनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। (Bhopal Terror Hideout) हिज्ब-उत-तहरीर, जिसे तहरीक-ए-खिलाफत भी कहा जाता है। कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ने भी गोपनीय रूप से अपने विस्तार की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी थी कि कुछ युवक आइएसआइएस संगठन के संपर्क में थे। अब उनकी गिरफ्तारी ने सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इस मामले की गंभीरता का पता नहीं चल पाया। पुलिस की एक बड़ी विफलता यह रही है कि शहर में किरायेदारों के सत्यापन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। आतंकियों ने इसका फायदा उठाया।

(Bhopal Terror Hideout) ऐशबाग और करोंद की घनी बस्ती में ठिकाना

मार्च 2022 में एटीएस द्वारा भोपाल के ऐशबाग इलाके में जेएमबी के आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी। उनसे पूछताछ में यह सामने आया कि ऐशबाग की घनी आबादी में छिपना आसान होता है और यहां किराए पर मकान भी आसानी से मिल जाते हैं। संकरी गालियों के कारण उन पर नजर रखना मुश्किल होता है। तीन साल पहले पकड़े गए जेएमबी के आतंकी एक साल से अधिक समय तक इस इलाके में छिपे रहे, जबकि स्थानीय थाने और इंटेलिजेंस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

अब हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्यों की मौजूदगी भी ऐशबाग में पाई गई है। पिछले एक साल में इस इलाके से करीब 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। करोंद में जेएमबी के आतंकियों के मददगारों की गिरफ्तारी और आइएसआइएस के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सघन बस्ती में चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस बाजारों में भी चेकिंग कर रही है।

Tansen Music Festival Gwalior: सुरों की साधना में डूबा ग्वालियर, तानसेन समारोह का भव्य आगाज़
दिनदहाड़े भिलाई में चाकू लहरा लोगों को डरा धमका रहे कैम्प-1 के युवक को छावनी पुलिस ने दबोचा, 14 इंच का चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
केरल कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं…’, शशि थरूर के साथ मतभेद की अटकलों के बीच बोले राहुल गांधी
अरमान को नीले ड्रम का डर… CM योगी से लगाई गुहार, बोला-कभी भी पत्नी ले सकती है उसकी जान
ऑपरेशन सिंदूर पर DGAO एयर मार्शल एके भारती बोले- ‘हमारी जंग पाकिस्तानी सेना से नहीं थी…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?