CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में नाले में डूबने से छात्र की मौत: दोस्तों संग नहाने गया था, झाड़ियों में फंस गया..

बिलासपुर में नाले में डूबने से छात्र की मौत: दोस्तों संग नहाने गया था, झाड़ियों में फंस गया..

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई |

बिलासपुर में नाले के तेज बहाव में 15 वर्षीय छात्र बहकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम उसकी लाश झाड़ियों के बीच मिली। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। जब वो नाले में बहा तब उसके साथियों को भनक तक नहीं लगी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ग्राम रिंगवार निवासी जितेंद्र पैकरा (15) नवमीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार दोपहर वो घर पर था। इसी दौरान बाहर खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ गांव के बरसाती नाले में नहाने चला गया।

दोस्तों के साथ वह नाले में नहा रहा था। तभी तेज बहाव में आकर बह गया। नहाते समय उसका पैर बेशरम की झाड़ियों में फंस गया, जिसके चलते वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

दोस्तों को नहीं लगी भनक, बाद में शुरू की तलाश

जब उसके दोस्त नाले में नहा रहे थे, तब उन्हें जितेंद्र के बहने की भनक तक नहीं लगी। पानी से बाहर निकलने के बाद उन्हें जितेंद्र नहीं दिखा। तब उन्होंने आसपास ढूंढने का प्रयास किया, वो नहीं मिला, तब उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

झाड़ियों के बीच फंसी मिली लाश

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस के साथ मिलकर पानी में युवक ने बालक को ढूंढना शुरू किया। देर शाम ग्रामीणों को बालक का पैर बेशरम की झाड़ियों में और बॉडी आगे की तरफ झुका हुआ मिला। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

बारिश के चलते नाले में तेज बहाव

बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिस नाले में बच्चे नहाने गए थे, वहां भी पानी का तेज बहाव है। यही वजह है कि जितेंद्र तेज बहाव में बहकर डूब गया।

Raigarh Collector News : डबल केजव्हील ट्रैक्टरों पर कलेक्टर का एक्शन…सड़क पर चलाने से पहले मिलेगी समझाइश…फिर होगी सख्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सल डेडलाइन से पहले बड़ा दौरा, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Nava Raipur Rail Project : नई राजधानी बनेगी रेल हब, नवा रायपुर-खरसिया नई रेल लाइन परियोजना
Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा
इंस्टा पर बनी गर्लफ्रेंड, मिलने बुलाया तो नहीं आई……युवक करता रहा इंतजार….फिर हुआ ये कि सुन कर दिल दहल जाएगा…Film नहीं महाराष्ट्र के गोंदिया की असल कहानी, गिरफ्तार हुई Girlfriend, जांच जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?