CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजस्थान पुलिस में ‘फर्जी SI’ का ड्रामा! ‘लेडी सिंघम’ मोना बुगालिया दो साल बाद गिरफ्तार, IPS के साथ बनाती थी रील

राजस्थान पुलिस में ‘फर्जी SI’ का ड्रामा! ‘लेडी सिंघम’ मोना बुगालिया दो साल बाद गिरफ्तार, IPS के साथ बनाती थी रील

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर 4 जुलाई राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग लेने, आईपीएस अफसरों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने और दो साल तक फरारी काटने वाली मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी को जयपुर पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. खुद को ‘लेडी सिंघम’ बताकर सोशल मीडिया पर धमकियां देने वाली ये युवती सीकर में छात्रा बनकर रह रही थी, लेकिन शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों के साथ रील बनाकर ‘लेडी सिंघम’ बनीमोना बुगालिया न सिर्फ वर्दी पहनकर घूमती रही, बल्कि खुद को SI बताकर पुलिस अकादमी में बाकायदा ट्रेनिंग भी करती रही. वो राजस्थान पुलिस के IPS और आरपीएस अधिकारियों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. RPA जैसे संस्थान में बिना चयन के पहुंचकर ट्रेनिंग लेने वाली इस युवती ने सिस्टम की कई परतें छलनी कर दीं.हमेशा छुपाया असली नाम ,हर जगह बदली पहचानजयपुर पुलिस के मुताबिक मोना मूल रूप से नागौर के डीडवाना की रहने वाली है.

वर्ष 2021 में उसने एसआई भर्ती परीक्षा दी थी लेकिन चयन नहीं हुआ. इसके बावजूद फर्जी पहचान ‘मूली देवी’ के नाम से खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर RPA में दाखिल हो गई. वहां उसने अधिकारियों से जान-पहचान का लाभ उठाकर बिना आईडी के विशेष गेट से एंट्री लेनी शुरू कर दी. मोना के इस नाटक का पर्दाफाश तब हुआ जब उसने एक महिला कांस्टेबल को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी. इसकी शिकायत जब पुलिस तक पहुंची और रिकॉर्ड खंगाले गए तो पता चला कि ‘मूली देवी’ नाम की कोई भी एसआई RPA में चयनित ही नहीं थी.सीकर में छात्रा बनकर छिपी थीजांच गहराई तो राज खुला कि असली नाम मोना बुगालिया है और वह ही ‘मूली देवी’ बनकर अकादमी में दाखिल हुई थी.

मामले का खुलासा होते ही वह फरार हो गई और पिछले दो साल से सीकर में स्टूडेंट बनकर फरारी काट रही थी. गुरुवार को पुलिस ने सीकर के एक मकान में दबिश देकर उसे पकड़ा और जयपुर लाया गया.अब पुलिस की रिमांड में ‘फर्जी अफसर’शास्त्रीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मोना को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस फर्जीवाड़े में कोई और भी शामिल था? और क्या उसने इस पहचान का गलत फायदा उठाकर किसी से धोखाधड़ी या वसूली भी की.

फरार, फरार, फरार…! BJP का पोस्टर वार- रीतलाल यादव सहित RJD के 3 विधायकों को बताया WANTED
Central University Employees Case : 109 कर्मचारियों के हक पर सुप्रीम मुहर, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी को नहीं मिली राहत; क्यूरेटिव पिटीशन खारिज
Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड
पीएम बोले- शहडोल का विचारपुर भारत का मिनी ब्राजील:मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर से कहा-आदिवासी गांव में 4 पीढ़ियों से निकल रहे फुटबॉल प्लेयर
खाना खा रहा था परिवार, तभी गिरी बिजली, पल भर में धधक उठा घर, सब कुछ जल कर खाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?