CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ में साइबर ठगों का ‘ट्रिपल अटैक’: 20 लाख से ज्यादा की ठगी, व्यापारी से लेकर बुजुर्ग तक बने शिकार!

लखनऊ में साइबर ठगों का ‘ट्रिपल अटैक’: 20 लाख से ज्यादा की ठगी, व्यापारी से लेकर बुजुर्ग तक बने शिकार!

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर 4 जुलाई यूपी की राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों ने एक बार फिर लोगों को अपने झांसे में लेकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया है. शहर के तीन अलग-अलग इलाकों के लोगों से शेयर ट्रेडिंग, मकान किराये पर दिलाने और खुद को बैंककर्मी बताकर ठगी की गई. ठगों ने कुल 20.93 लाख रुपये हड़प लिए. ठगी के शिकार हुए लोगों ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार, चौक के बाग टोला के रहने वाले व्यापारी सुमित टंडन को वॉट्सएप पर आयरन एफएक्स इंटरनेशनल ग्रुप में ट्रेडिंग करने का मैसेज मिला था.

संपर्क करने पर नेहा गुप्ता नाम की युवती ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया. सुमित उसकी बातों में आकर 23 दिनों में सात बार में कुल 10.50 लाख रुपये इनवेस्ट कर चुके थे. जब सुमित को 60 लाख रुपये का प्रॉफिट दिखाया गया और उन्होंने पैसा निकालना चाहा तो जालसाज टैक्स के नाम पर और रुपये मांगने लगे. इनकार करने पर सुमित को ब्लॉक कर दिया गया.वहीं अलीगंज सेक्टर-जे के रहने वाले 92 वर्षीय जगदीश चंद्र कुकरेती ने मैजिक ब्रिक्स पर अपना घर किराये पर देने के लिए ऐड डाला था. इस बीच उन्हें एनएसजी कमांडो आशीष कुमार पहाड़ी बनकर एक शख्स ने कॉल किया और घर किराए पर लेने की बात कही. भरोसे में लेकर जालसाज ने उनसे बैंक डिटेल्स ले लीं और उनके खाते से 12 बार में कुल 5.38 लाख रुपये उड़ा दिए.

इसी तरह गोमतीनगर विस्तार के शालीमार विस्टा के रहने वाले कृष्णकांत त्रिवेदी से एक शख्स ने खुद को पीएनबी बैंक का कस्टमर केयर कर्मी बताकर संपर्क किया. उसने उनके अकाउंट में तकनीकी दिक्कत बताकर बैंक डिटेल्स हासिल कर लीं और उनके खाते से 5.5 लाख रुपये निकाल लिए.इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक, तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस साइबर ठगों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि लोग किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और बैंकिंग या निवेश संबंधी जानकारी साझा करने से बचें.

Durg Illegal Liquor Destroyed : दुर्ग पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब की नष्ट, 112 मामलों का निस्तारण
‘चुनावी शंखनाद होगा’, दिलीप जायसवाल ने बता दिया पीएम मोदी की बिहार यात्रा का मकसद
Big Break : स्वतंत्रता दिवस पर बांटे गए रसगुल्ले 🔵 छात्रों को नहीं मिला तो आया गुस्सा 🛑 दौड़ा-दौड़ा कर टीचरों को पीटा 🟣 प्रिंसी और टीचू बुलाए गए थाना
आज पुलिस को आया मैसेज “मेरा मालिक हथियार की फैक्ट्री चलाता है, मैनेजर ने ट्रेन में विस्फोट और प्रधानमंत्री की हत्या (PM Modi Death Threat) की साजिश रची है” अजमेर से मैसेज करने वाले नदीम को ATS ने किया गिरफ्तार
लिव इन पार्टनर के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरेआम युवक को पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?