CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Campaign Bihar : बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत 40 दिग्गज शामिल

PM Modi Campaign Bihar : बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत 40 दिग्गज शामिल

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
PM Modi Campaign Bihar
PM Modi Campaign Bihar

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट (PM Modi Campaign Bihar) जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन 17 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 243 में से 121 सीटों पर मतदान होगा। जबकि बाकी सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

PM Modi Campaign Bihar
PM Modi Campaign Bihar

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट (PM Modi Campaign Bihar) में पार्टी के शीर्ष प्रमुख नेताओं, मुख्यमंत्रियों और मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है। इसमें बीजेपी के 5 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और अश्विनी कुमार चौबे भी लिस्ट में शामिल हैं। उनके अलावा, बिहार के दोनों उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और कई अन्य राज्य मंत्री भी चुनाव मैदान में हैं।

लिस्ट (PM Modi Campaign Bihar) में भोजपुरी सिनेमा के कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। इनमें अभिनेता और सिंगर से राजनेता बने पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट बुधवार रात जारी कर दी। इसमें 18 नाम शामिल थे।

इस बीच, जनता दल (यूनाइटेड) ने भी गुरुवार को 44 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इससे बीजेपी के साथ जेडीयू के उम्मीदवारों की भी कुल संख्या 101 हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपने छह-छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसके अलावा चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, विपक्षी ‘महागठबंधन’ ने अभी तक सीट बंटवारे के अपने फॉर्मूले को ही अंतिम रूप नहीं दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस के भी कई प्रत्याशी बिना सीट बंटवारे के पर्चा भर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का पाकिस्तान और POK पर हमला, छत्तीसगढ़ सीएम साय, डिप्टी सीएम ने कहा- “ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है
Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
आए थे न्याय मांगने, SP ऑफिस में बनाने लगे खाना, बोले- साहब भूख लग गई, क्या करें?
भूतड़ी अमावस्या : बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए स्नान, MP के घाटों पर उमड़ी भीड़, कहीं कपड़े-जूते छोड़ने की परंपरा, तो कहीं तलवार से पूजा
Raigarh Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

Digital Arrest Cyber Fraud : पुलिस ने मामला…

Jashpur Ganja Smuggling Case
Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

Jashpur Ganja Smuggling Case :अब पुलिस यह पता…

Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश
Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

Missing Persons Cases :पुलिस का कहना है कि…

Raikheda Power Plant Clash
Raikheda Power Plant Clash : रायखेड़ा पावर प्लांट में शराब को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट भिड़े; पथराव में थाना प्रभारी घायल

Raikheda Power Plant Clash : सरपंच के मौके…

Kanhar River Rescue
Kanhar River Rescue : कन्हर नदी में फंसा युवक, 2 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू; पुलिस-नगरपालिका टीम ने बचाया

Kanhar River Rescue : समय पर मिली सूचना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?