CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कांवड़ यात्रा से पहले गुलदारों का खतरा गहराने लगा है। इलाके में 300 से अधिक गुलदार सक्रिय हैं, जो अब तक 29 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं, सैकड़ों अन्य को घायल कर चुके हैं।

गुलदार खेतों और सड़कों के किनारे खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है।

दरअसल, हर साल हरिद्वार से लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, बरेली, काशीपुर और शाहजहांपुर जैसे जिलों के लिए बिजनौर होते हुए निकलते हैं। यही कारण है कि गुलदार के बढ़ते हमलों को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

प्रशासन और वन विभाग ने मिलकर गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है। सड़कों के किनारे और खेतों में वन विभाग की पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसके अलावा यात्रियों को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, जिन पर लिखा है- 'यह क्षेत्र गुलदार प्रभावित है, कृपया समूह में चलें।'

मामले में DM ने कही ये बात

बिजनौर की डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी और सड़कों के किनारे तैनात रहकर गुलदारों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

किसी भी आपात स्थिति में ये टीमें तुरंत लोगों को सतर्क करेंगी। यह कदम कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Andhra Pradesh Accident :  बस ने खोया कंट्रोल, सीधा जा गहरी घाटी में गिरी, 9 लोगों ने गंवाई जान
‘आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता तो जनाजे की नमाज क्यों पढ़ी जाती?’, RSS के इंद्रेश कुमार ने पूछा सवाल
रायपुर में 6 मवेशियों की मौत, लोगों ने सरकारी गोडाउन के कचरे को बताया ज़िम्मेदार…
आपके पास कपड़े-जूते, सब हमारी वजह से’, चुनावों से पहले BJP विधायक के विवादित बयान, पार्टी की बढ़ेंगी मुश्किलें?
कर्नल सोफिया कुरैशी की चचेरी बहन शबाना कुरैशी ने कहा- ‘न हिन्दू हैं न मुसलमान, हम भारतीय हैं..’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Sand Mining : तालाब पर चढ़ा रेत का अंबार, शिकायतों के बाद भी नहीं रुका अवैध कारोबार

सीजी भास्कर, 09 जून। आरंग क्षेत्र में इन…

Chhattisgarh Cabinet Decisions : धान के विकल्प पर ₹15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन

सीजी भास्कर, 09 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Virat Kohli : टीम इंडिया को बड़ा झटका, 18 साल में पहली बार इस वजह से पूरी श्रृंखला से बाहर हुए विराट

सीजी भास्कर, 09 जून। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के…

Saint Murder : मंदिर निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के बीच हुई वारदात, संत की मौत से इलाके में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 09 जून। उन्नाव जिले में हुई…

Monsoon Update India :13 राज्यों में पहुंचा मानसून, कल मुंबई में दस्तक

सीजी भास्कर, 09 जून। देश में मानसून अब…

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

जगजीत सिंह डल्लेवाल हिरासत में, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की तैयारी तेज

19/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

नए मंत्रियों के नाम तय:आज रायपुर आएंगे संगठन मंत्री, कल प्रभारी का दौरा; आखिरी दौर की बातचीत के बाद लिस्ट होगी जारी

07/04/2025
खेलट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

विधायक रिकेश सेन की इस पहल से भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर, खबर मिलते ही कोच दलजीत की डबडबा गईं आंखें, कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने दी 2 करोड़ की स्वीकृति

11/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Illegal Toll Collection Police Action: दुर्ग में आरक्षक बर्खास्त, ASI और सिपाही लाइन अटैच

12/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?