CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिंदी बनाम मराठी जैसी कोई बात नहीं… आदित्य ठाकरे ने बताया महाराष्ट्र में असली विवाद क्या है?

हिंदी बनाम मराठी जैसी कोई बात नहीं… आदित्य ठाकरे ने बताया महाराष्ट्र में असली विवाद क्या है?

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी के विवाद को लेकर शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी भाषा की कोई बात ही नहीं है. यह मुद्दा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चल रहा है, महाराष्ट्र की जमीन पर ऐसा कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि विवाद सिर्फ कक्षा 1 के छात्रों के तीन भाषाओं के बोझ को लेकर था और तीसरी भाषा हिंदी क्यों होनी चाहिए?

आदित्य ठाकरे का कहना था कि महाराष्ट्र में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, तो तीसरी भाषा के रूप में हिंदी ही क्यों होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम अपनी मातृभाषा का अपमान नहीं सहेंगे.

तीसरी भाषा हिंदी क्यों होनी चाहिए?

आदित्य ठाकरे ने हिंदी भाषा विवाद को लेकर कहा कि सोशल मीडिया और गोदी मीडिया मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा फैला रहे हैं. महाराष्ट्र की जमीन पर तो ऐसा कोई मुद्दा है ही नहीं. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि विवाद सिर्फ कक्षा 1 के छात्रों के तीन भाषाओं के बोझ को लेकर था. उन्होंने कहा तीसरी भाषा हिंदी ही क्यों होनी चाहिए? महाराष्ट्र में अनेक भाषाएं बोली जाती है, लेकिन हम अपने ही राज्य में अपनी मातृभाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं . ठाकरे ने कहा कि हम किसी भी भाषा को अपने ऊपर थोपना बर्दाश्त नहीं करेंगे.

कानून को अपने हाथ में न लें

पिछले दिनों मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा न बोले जाने पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी थी. जिसके बाद आदित्य ठाकरे ने कहा था कि हम नहीं चाहते कि महाराष्ट्र या मराठी भाषा का अपमान हो. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि हम चाहते हैं कि हमारी मातृभाषा मराठी का अपमान न हो. कोई भी भाषा जबरन थोपी न जाए. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि कोई कानून अपने हाथ में ले. लेकिन जब इसका उल्टा होता है और मराठी या महाराष्ट्र का अपमान होता है तो मामला बिगड़ सकता है.

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल महीने में हिंदी भाषा को लेकर एक फैसला लिया था, जिसमें उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिन्दी को अनिवार्य कर दिया था. फडणवीस के इस फैसले का जमकर विरोध हुआ. अंत में उन्होंने अपना यह फैसला वापस लेते हुए कहा कि हिंदी तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य नहीं है. अगर कोई छात्र दुसरी भाषा लेना चाहता है तो वह ले सकता है.

‘बिहार को ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता की जरूरत’ पहले चिराग ने जाहिर की इच्छा अब पार्टी से उठ रही ये मांग
दक्षिण कोरिया के जंगलों में भड़की भीषण आग: 18 की मौत, आग बुझाने के प्रयास में जुटे 9000 दमकलकर्मी
CG Storm Power Supply : छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान से 1000 बिजली खंभे और 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त
सुप्रीम कोर्ट ने किया तलाक मंजूर…! पति अपनी पत्नी को देगा 5 करोड़ का सेटेलमेंट अमाउंट, शादी के सात वचनों के बाद आठ इस बिन्दुओं पर अदालत ने दिया यह फैसला
Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही रहेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?