CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फिक्स रूट से नहीं गए, दूसरी ओर ले जाने लगे ताजिए का जुलूस और तोड़ दी बैरिकेडिंग… पुलिस ने भांजी लाठियां

फिक्स रूट से नहीं गए, दूसरी ओर ले जाने लगे ताजिए का जुलूस और तोड़ दी बैरिकेडिंग… पुलिस ने भांजी लाठियां

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

मोहर्रम के जुलूस के दौरान उज्जैन मे ऐसा बवाल मचा की पुलिस को घोड़ा लेकर निकल रहे लोगों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. यह लोग प्रतिबंधित मार्ग पर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस सिर्फ उसी मार्ग से जुलूस निकलवाना चाहती थी, जहां पहले से इसका रूट तय किया गया था. पुलिस ने जुलूस के दौरान शामिल लोगों को जब रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं माने जिसके बाद लाठीचार्ज कर उन्हें रोका गया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि कुल 16 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

मुहर्रम के दौरान बेगमबाग इलाके के रहने वाले इरफान खान उर्फ लल्ला का भी घोड़ा निकल रहा था. लेकिन, लल्ला और उसके साथी जुलूस लेकर तय मार्ग खजूर वाली मस्जिद से निकास चौराहा की ओर जाने के बजाए अब्दालपूरा क्षेत्र की ओर जाने लगे. पुलिस ने जब लोगों को ऐसे करते देखा तो उन्हें तत्काल रोकने का प्रयास किया. हालांकि, यह लोग नहीं माने. उन्होंने धक्का देकर बैरिकेड्स तक गिर दिए. जिस पर पुलिस को सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

16 लोगों पर दर्ज हुई FIR

इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए जुलूस के लिए रूट तय किया गया था. जिस पर समाज के लोगों ने भी सहमति दी थी. बावजूद इसके, लल्ला और उसके साथियों ने जानबूझकर दूसरे रूट पर बैरीकेड तोड़ जुलूस ले जाने का प्रयास किया. मामले में लल्ला सहित 16 लोगों के खिलाफ गलत दिशा में जाना, लोक सेवक के आदेश का पालन नहीं करने, लोक सेवक का काम रोकना सहित चार धाराएं 191,192, 132 और 128 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है.

सुरक्षा व्यस्था में 650 पुलिसकर्मी थे तैनात

जुलूस के लिए तैनात 650 पुलिसकर्मी इमामबाड़े से तैनात किए गए थे, जो पूरे जुलूस की व्यवस्था संभाल रहे थे. जुलूस में या हुसैन की गूंज सुनाई दे रही थी. जुलूस की सुरक्षा के लिए 650 पुलिसकर्मी ड्रोन कैमरों के साथ तैनात थे. बताया जाता है कि यह जुलूस गीता कॉलोनी स्थित बड़े साहब के इमामबाड़े से शुरू हुआ था, जो कि निकास चौराहा, नई सड़क, एटलस चौराहा, फव्वारा चौक, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए आगे बढ़ रहा था. इसके बाद लोहे का पुल, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, होते हुए कमरी मार्ग से होकर इमामबाड़े पर पहुंचा.

Hibatullah Akhundzada Order : तालिबान में सत्ता का नया गणित: अखुंदजादा के एक आदेश से 25 बड़े अफसर इधर से उधर
Digital Payments : मोबाइल में सिमटती बचत की दुनिया, आखिर क्यों बदल रही महिलाओं की आर्थिक आदतें
Chhattisgarh Assembly Budget Session: Day 3 में ड्रग्स और NHM पर टकराव के आसार
GDP Growth : दुनिया की चुनौतियों के बीच भारत ने दिखाई ताकत, अर्थव्यवस्था ने रचा नया रिकॉर्ड
SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले

स्वास्थ्य विभाग तबादला (CG Transfer News) के आदेश…

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday : मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, कांग्रेस मनाएगी महंगाई-बेरोजगारी दिवस, 36 लाख दीयों पर पूछा हिसाब

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं…

Bear Attack Chhattisgarh
Bear Attack Chhattisgarh : जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरे को बुरी तरह नोचा

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल की…

Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा
Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा

मोबाइल लूट नेटवर्क (Mobile Loot Syndicate) की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?