CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंजाब के लुधियाना में बाथरूम में मिला था शव, 17 हजार रुपये के कर्ज के लिए कर दिया कत्ल

पंजाब के लुधियाना में बाथरूम में मिला था शव, 17 हजार रुपये के कर्ज के लिए कर दिया कत्ल

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना सलेम टाबरी स्थित पंजाबी बाग चौक में 21 जून को 55 साल की सोनम जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद आरोपी को पकड़ लिया है. महिला का शव उसके घर के बाथरूम में मिला था. सोनम फाइनेंस का काम करती थीं.

आरोपी ने उससे ब्याज पर 17 हजार रुपए उधार लिए थे और कुछ किश्तें दे चुका था. लेकिन जब वह लेटेस्ट किश्त नहीं दे पाया तो सोनम उसे ताने मारने लगी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने रंजिश में घर में घुसकर सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को दाना मंडी से गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के समय उसका पति काम पर गया हुआ था

मृतक सोनम जैन के दो बच्चे विदेश में रहते हैं. घटना के समय उसका पति सुरिंदर काम पर गया हुआ था. जानकारी देते हुए DCP रूपिंदर सिंह ने कहा कि महिला सोनम की हत्या 21 जून को हुई थी. हत्यारे का नाम संजीव है. संजीव ने सोनम से दो बार में कुल 17 हजार रुपए ब्याज पर लिए हुए थे

वह कुछ किश्तें ब्याज की भर चुका था. काम ना होने के कारण वह किश्ते भरने में कई बार देरी कर देता था, जिस कारण अक्सर सोनम उसे कुछ न कुछ कह देती. बेइज्जत होने के कारण गुस्से में आए संजीव ने 21 जून को सुबह साढ़े 11 बजे सोनम के घर योजना के तहत चेहरा छिपाकर और सिर पर टोपी पहन कर दाखिल हुआ.

गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया

घर में सोनम के साथ उसका विवाद हुआ, गुस्से में आकर संजीव ने गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. संजीव एसी रिपेयर करने का काम करता है. वह अब अपना कारोबार करना चाहता था, जिस कारण उसने सोनम से पैसे ब्याज पर लिए थे. संजीव के घर पर उसकी मां-पत्नी और दो बच्चे हैं.

थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने उसे दाना मंडी से काबू कर लिया है. 21 जून को सोनम जैन का पति सुरिंदर जब दोपहर को घर खाना खाने लौटा तो दरवाजा खुला मिला. पत्नी को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया.

सेफ सिटी कैमरों की मदद से हत्यारोपी को ट्रेस किया

वह जब अंदर गया और बाथरूम में देखा, तो सोनम का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था. सुरिंदर ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सेफ सिटी कैमरों की मदद से हत्यारोपी को ट्रेस किया.

“मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा” सपने के बाद युवक को 40 दिन में 7वीं बार सांप ने काटा, नौ बार डंसेगा और हो जाएगी मौत, रहस्यमयी “राज” पर आस्था भारी, पिता बोले- “अब भगवान ही सहारा”
बलौदा बाजार आगजनी हिंसा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 14 तक बढ़ी, पुलिस पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करेगी चालान
Braj Parikrama : 90 साल की सास को सिर पर बैठाकर बहू करा रही 84 कोस परिक्रमा, हर कोई कर रहा सलाम
Salman Akshay Combo: स्क्रीन पर कभी करिश्मा, कभी कन्फ्यूजन—दो सुपरस्टार्स की साथ काम करने की असली कहानी
कंगना रनौत मनोरंजन का साधन, डायलॉग बोलना उनकी आदत… मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?