CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारबाडोस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित, कोविड महामारी में रणनीतिक नेतृत्व के लिए मिला अवॉर्ड

बारबाडोस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित, कोविड महामारी में रणनीतिक नेतृत्व के लिए मिला अवॉर्ड

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और मूल्यवान सहायता के सम्मान में प्रतिष्ठित ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया.

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह अवॉर्ड पुरस्कार दोनों देशों भारत और बारबाडोस के बीच स्थायी दोस्ती का प्रतीक है. पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने 20 नवंबर, 2024 को जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान की थी.भारत और बारबाडोस के बीच दोस्ती का प्रतीकबयान में कहा गया, यह सम्मान भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों और खासकर संकट के समय में सहयोग एवं विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.बयान में कहा गया कि 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों की विशेषता वाली एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है

, पुरस्कार ग्रहण करने के बाद क्या बोले मार्गेरिटा प्रधानमंत्री की ओर से पुरस्कार प्राप्त करते हुए, मार्गेरिटा ने मान्यता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना एक बड़ा सम्मान है.बयान में मार्गेरिटा के हवाले से कहा गया है कि यह मान्यता भारत और बारबाडोस के बीच गहरे होते संबंधों के साथ-साथ सहयोग और विकास के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, खासकर संकट के समय में.बयान में कहा गया है कि 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों की विशेषता वाली एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है.

कई देशों से पीएम मोदी को मिल चुके हैं पुरस्कारबता दें कि इससे पहले पीएम मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-किंग अब्दुल अजीज सैश, अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार, फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन पुरस्कार, संयुक्त अरब अमीरात का आर्डर ऑफ जायद, रूस का द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान, मालदीव के निशान इज्जुद्दीन, बहरीन के द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां अवॉर्ड और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड, लीजन ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया है.

पीएम मोदी को फ्रांस का ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, भूटान के सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो, पलाऊ के एबाकल अवॉर्ड, फिजी के कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी पुरस्कार, और पापुआ न्यू गिनी के ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मिस्र के ऑर्डर ऑफ नाइल, फ्रांस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर और ग्रीस ने द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर प्रदान किया गया है.

Rohit Virat Comeback: नए साल में लौटेंगे मैदान पर, फैंस का इंतजार अब खत्म होने को
AI Safety Risks : AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सामने आए बड़े खतरे
The coupling suddenly broke : मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग
Workers Financial Assistance : 5 लाख से अधिक परिवारों के खाते में कल आएगा 65 करोड़ रुपये
UGC Equity Regulations Stay : सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, केंद्र को फिर से ड्राफ्ट करने का निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?