CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी में जा रही बस ट्रक से टकराई, 21 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

शादी में जा रही बस ट्रक से टकराई, 21 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। अररिया के फारबिसगंज में शुक्रवार (18 अप्रैल) की सुबह शादी समारोह में जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना रामपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत एनएच-27 फोरलेन की है।

Contents
  • अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • यूपी के रहने वाले हैं सभी घायल लोग

इस सड़क हादसे में बस में सवार 21 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि बस अंबेडकर नगर (यूपी) के टांडा से पूर्णिया जा रही थी। पूर्णिया में ही शादी होनी थी। बस में वधू पक्ष के लोग सवार थे। दुल्हन कुमारी शिल्पा भी बस में थी। उसकी शादी पूर्णिया के मधुबनी निवासी डॉ. गौरव कुमार से तय थी। शादी एक होटल में होनी थी। शादी स्थल से हादसा 70 किलोमीटर पहले हुआ है।

अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. राजीव बसाक और डॉ. मनोज कुमार ने इलाज किया।

यूपी के रहने वाले हैं सभी घायल लोग

घायलों में राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, कुमारी शिल्पा, अंजलि वर्मा, इंदु कुमारी, निधि कुमारी, आरती देवी, अभिषेक यादव, श्याम शर्मा, आभा वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गायत्री वर्मा, तारा देवी, अखिलेश कुमार, लता भारती, श्यामराम, आरती देवी, अली हुसैन, लीलावती देवी और विजय लक्ष्मी शामिल हैं। इनमें लीलावती देवी, श्याम राम, इंदु कुमारी और निधि कुमारी को गंभीर हालत में रेफर किया गया है. ये सभी यात्री उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

दुल्हन के पिता राजेश वर्मा ने बताया कि बस में करीब 35 लोग सवार थे। ड्राइवर को बार-बार गाड़ी धीरे चलाने को कहा गया था। जल्दी पहुंचाने की कोशिश में चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

SDOP मुकेश कुमार साहा ने बताया कि ट्रक का गुल्ला टूटा था इसलिए गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रेफर मरीजों को हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं CG भास्कर से जुड़ें और जोड़ें 👇

बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में मौत मामले में भाजपा सरकार Action में, विपक्ष और परिवार के आरोप बाद पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई लोगों पर FIR दर्ज
Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान
Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस
गोंचा पर्व पर यात्रियों के लिए राहत: जगदलपुर से पुरी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, 5 से 7 जुलाई तक सेवा
Land Compensation Scam Chhattisgarh : तीन पटवारी गिरफ्तार, करोड़ों के खेल का हुआ खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Bilaspur Commissioner System
Durg Bilaspur Commissioner System : रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी कमिश्नर राज की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खाका किया तैयार

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Arang assault case : पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मई। आरंग थाना क्षेत्र में पूर्व…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : PM आवास की राशि लेकर नहीं बनाया घर

सीजी भास्कर, 20 मई। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि…

Summer camp for students : स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और DEO को जारी किए निर्देश

सीजी भास्कर, 20 मई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों…

Women and Child Development Department : बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

सीजी भास्कर, 20 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Saharanpur suspicious death case : दिव्यांग युवक की जली झोपड़ी से मिला शव, संदिग्ध मौत ने गांव में फैलाई दहशत

02/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Police Commissionerate Ban Order : नशे पर सख्ती, रोलिंग पेपर और गोगो स्मोकिंग कोन की बिक्री पर रोक

30/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

शुक्ला-दुबे विवाद में कूदीं राधिका खेड़ा, बोलीं- “मेरे साथ हुआ था और भी बुरा बर्ताव

24/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

HDFC Bank Employee Fraud : बिलासपुर में कैंसर अस्पताल के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त ही निकला ‘विदेशी महिला’, 103 करोड़ के फर्जी DD का दिखाया लालच

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?