CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमरोहा में र्ददनाक हादसा…खड़े ट्रक से टकराई कार, कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

अमरोहा में र्ददनाक हादसा…खड़े ट्रक से टकराई कार, कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हादसा हो गया. यहां एक कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में एक दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार की पिछली सीट पर बैठे उनके दो बेटे गंभीर रूप घायल हों गए. मृतकों की पहचान अमरोहा अभिसूचना विभाग में तैनात कांस्टेबल जव्वाद जैदी और उनकी पत्नी अर्शी के रूप में हुई है.

जो कार ट्रक से टकराई वो जव्वाद जैदी की बताई जा रही है. सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए गजरौला सीएचसी से मुरादाबाद रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े ट्रक से कार के टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए.

ट्रक से कार के टकराने की आवाज थी बहुत तेज

हादसे के दौरान ट्रक से कार के टकराने की आवाज इतनी तेज थी की पांच सो मीटर दूर बैठे लोगों ने उसे सुना. कार में सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मुजफ्फरनगर जिले के थाना खतौली क्षेत्र के गांव गालिबपुर के रहने वाले अमरोहा अभिसूचना विभाग में तैनात मृतक कांस्टेबल जव्वाद जैदी 38 वर्ष के थे. जव्वाद जैदी 3 दिन की छुट्टी बिताने के बाद सोमवार को अमरोहा ड्यूटी पर वापस लोट रहे थे, तभी वो परिवार संग सड़क हादसे का शिकार हो गए.

तीन महीने पहले सिंगर की कार ट्रक से टकराई थी

राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर हाईवे किनारे ठीक इसी तरह खड़ा ट्रक तीन माह पहले सिंगर पवनदिप के साथ हुए सड़क हादसे का कारण भी बना था. हाईवे पर सीओ दफ्तर के नजदीक खड़े ट्रक से सिंगर पवनदीप की कार टकरा गई थी. इस हादसे में पवनदीप और उनके अन्य दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनको बेहतर इलाज के लिए पहले मुरादाबाद रेफर किया गया था, लेकिन बाद में हालत नाजुक देख दिल्ली ले जाया गया था.

विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है
Air India Express flight delayed by 10 hours : एयर इंडिया एक्सप्रेस पर यात्रियों का फूटा गुस्सा
गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां
Parliament Monsoon Session 2025: 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ऑपरेशन सिंदूर पर मचेगा सियासी घमासान
Road accident while going to school : एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?