CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लोकसभा चुनाव लड़ा, राखी सांवत ने किया प्रचार, अब ईडी की छापेमारी में 78 लाख नकद, महंगी गाड़ियां मिली, सब सीज

लोकसभा चुनाव लड़ा, राखी सांवत ने किया प्रचार, अब ईडी की छापेमारी में 78 लाख नकद, महंगी गाड़ियां मिली, सब सीज

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share
ED Raid Rajasthan
ED Raid Rajasthan

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राजस्थान के जयपुर, कोटा और टोंक जिले में दो कंपनियों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी (ED Raid Rajasthan ) की कार्रवाई तीन दिन बाद सोमवार को देर रात खत्म हो गई। ईडी की टीमों ने यह कार्रवाई डेबाक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नेचुरो इंडिया बुल लिमिटेड के ठिकानों पर की थी।

डेबाक इंडस्ट्रीज पर छापेमारी में 78 लाख रुपये नकद, चार लग्जरी कारें रोल्स रायस फैंटम, बेंटली मल्सैन, टोयोटा लैंड क्रूजर और मर्सिडीज जी वैगन और संपति के दस्तावेज मिले जिन्हें ईडी ने सीज किया है।

कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। नेचुरो इंडिया बुल के संचालक गौरव जैन, ज्योति सहित कई लोगों पर कार्रवाई की गई है। ईडी (ED Raid Rajasthan ) की जांच में डेबाक कंपनी के संचालक मुकेश के कार्यालय, घर और नेचुरो एग्रोटेक इंडिया लिमिटेड के संचालक गौरव जैन एवं ज्योति के अतिरिक्त चार अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में कई तरह का फर्जीवाड़ा मिला है।

छापेमारी में सामने आया कि डेबाक इंडस्ट्रीज और नेचुरो एग्रोटेक का कार्यालय एक ही पते पर था।

छापेमारी में दस्तावेजों के साथ ही इलेक्ट्रानिक डिवाइसेस भी ईडी (ED Raid Rajasthan ) की टीम को मिले हैं। छापेमारी में सामने आया कि मुकेश ने वित्तीय धोखाधड़ी कर के एक सौ करोड़ रूपए से अधिक की रकम जमीनों में निवेश किया था।

मुकेश ने विला,जमीन, होटल एवं जमीन खरीदे थे। वह आगे जयपुर के टोंक रोड़ पर बहुमंजिला आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी कर रहा था।
मुकेश शिवसेना से जुड़ा हुआ था,लेकिन पिछले कुछ समय से सक्रिय नहीं था। मुकेश ने साल 2019 में टोंक-सवाईमाधोपुर सीट लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। 

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत चुनाव प्रचार करने आई थी। इस चुनाव में मुकेश को 4,900 वोट मिले थे। मुकेश के जयपुर स्थित कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा हुआ था, जिसमें उसके टेलिफोन सलाहकार समिति का सदस्य होने का दावा किया गया था।

जानकारी के अनुसार डेबोक इंडस्ट्रीज में शेयर कारोबार से जुड़े लोगों में फर्जीवाड़ा सामने आया है।

केस से धारा हटाने के लिए रिश्वत मांगने पर महिला SI सस्पेंड…
Adani Power Korba : पताढ़ी से लगे तीन कोल ब्लाक की दौड़ में अदाणी भी शामिल, अदाणी ने सबसे बड़ी बोली लगाई
भिलाई-चरोदा में वाहन की ठोकर से सड़क किनारे खेल रहे मासूम की मौत, मांडले परिवार में पसरा मातम
BMO accused of misbehaving with patient : समाज ने हटाने की मांग की तो बचाव में उतरे स्वास्थ्य कर्मी
आपातकाल के 50 साल: भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, 26 जून को मीसाबंदियों का होगा सम्मान..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

मृतक से ट्रेन टिकट बरामद न होना मुआवजा दावे को खारिज करने का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी मृत…

Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस
Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस

दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा पर खारुन…

Chhattisgarh Heavy Rain Flood
Chhattisgarh Heavy Rain Flood : भारी बारिश से बिगड़े हालात, रायपुर का महादेवघाट पुल डूबा; कई इलाकों में बाढ़

Chhattisgarh Heavy Rain Flood :मौसम खराब रहने के…

CBSE New Chairman
CBSE New Chairman : CBSE को मिला नया अध्यक्ष, 2001 बैच के IAS अधिकारी मंदीप भंडारी संभालेंगे जिम्मेदारी

CBSE New Chairman :CBSE की 2027 में होने…

Bank Strike September 2026
Bank Strike September 2026 : 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

Bank Strike September 2026 : नए निजी क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?