CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smriti Irani : ‘हराया राहुल को, फिर अमेठी की जनता ने नकारा’… अब सीरियल में नजर आएंगी घर की ‘तुलसी’ स्मृति ईरानी

Smriti Irani : ‘हराया राहुल को, फिर अमेठी की जनता ने नकारा’… अब सीरियल में नजर आएंगी घर की ‘तुलसी’ स्मृति ईरानी

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share
Smriti Irani
Smriti Irani

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने अब एक नया प्रोमो जारी करते हुए शो के टेलीकास्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है, जिससे फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एकता कपूर ने इस शो की पहली झलक सभी के सामने पेश की है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री स्मृति ईरानी तुलसी विरानी के रूप में नजर आ रही हैं। प्रोमो में एक परिवार को रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए और शो के बारे में चर्चा करते हुए दिखाया गया है। तभी स्मृति ईरानी का किरदार तुलसी प्रवेश करती हैं, जो घर पर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हुए दिखाई देती हैं।

जानिए कब आएगा शो (Smriti Irani)

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 29 जुलाई से स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका प्रोमो साझा किया है, जिसमें लिखा है, “क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं? 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही हैं, एक नई कहानी के साथ। एक बार फिर हर घर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। क्या आप भी तैयार हैं? देखिए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 29 जुलाई को।”

अमेठी में हार के बाद साइड लाइन हो गई स्मृति

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में वापसी को लेकर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी में फिर से जुड़ना मेरे लिए सिर्फ वापसी करना नहीं बल्कि ऐसी कहानी की तरफ वापस जाना है जिसने टीवी इंडस्ट्री को रि-डिफाइन किया है। इस सीरियल ने मुझे कॉमर्शियल सक्सेस से कुछ ज्यादा दिया। इस शो की वजह से मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया। पूरी जनरेशन की फीलिंग्स जुड़ीं। पिछले 24 सालों में मैंने मीडिया और पब्लिक पॉलिसी पर काम किया। दोनों का ही अपना अलग इम्पैक्ट है।

बता दें कि इस टीवी की दुनिया से निकलकर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राजनीति में एंट्री मारी थी। स्मृति गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा से तीन बार चुनाव लड़ी। पहली बार उन्हें राहुल गांधी ने रिकार्ड तोड़ मतों से हराया, लेकिन दूसरी बार राहुल को हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि अमेठी की जनता ने तीसरी बार नकार दिया और हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी को हराने के बाद बीजेपी ने केंद्र में स्मृति को मंत्री भी बनाया, लेकिन इस बार हार के बाद उन्हें पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया गया है। इसके चलते अब स्मृति अपनी पुरानी दुनिया में लौट गई है।

Jennifer Winget Marriage : तलाक के 14 साल बाद फिर गूंजेगी शहनाई, जेनिफर विंगेट की ‘मिस्ट्रीमैन’ संग चर्चा तेज
Fahadh Faasil New Movie : पुष्पा और एनिमल के खलनायक पहली बार साथ, फहाद फासिल की नई फिल्म में राजामौली की दमदार एंट्री
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…
Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी
‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर…’ Kjo के नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, फिल्म पर लगा बैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?