CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ के जंगल में हाथियों की मस्ती :पेट पर चढ़ने की कोशिश, फिर जमीन पर लोटने लगा बेबी एलिफेंट

रायगढ़ के जंगल में हाथियों की मस्ती :पेट पर चढ़ने की कोशिश, फिर जमीन पर लोटने लगा बेबी एलिफेंट

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल से हाथियों के दल का एक और वीडियो सामने आया है। बारिश के बाद हाथी का दल जमीन पर लेटे हुए नजर आया। बड़े हाथी के पेट पर बेबी एलिफेंट चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन नहीं चढ़ पाने से जमीन पर लोटकर मस्ती करते रहा।

यह वीडियो धरमजयगढ़ वन मंडल का है। जहां हाथी ट्रैकर, हाथी मित्र दल और वन अमला लगातार हाथियों पर निगरानी रखे हुए हैं।

ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

धरमजयगढ़ क्षेत्र में सोमवार को रुक-रुककर बारिश हो रही थी। तब छाल वन परिक्षेत्र के हाटी के जंगल में हाथी मित्र दल ने हाथी दल की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। उन्हें एक दल में बेबी एलिफेंट मस्ती करते हुए नजर आया।

इसके बाद कैमरे की नजर वहीं टिक गई। देखा गया कि पास में और भी छोटे शावक खड़े हैं। शावक जब बड़े हाथी के पेट पर नहीं चढ़ सका, तो जमीन पर लोटने लगा। पीछे से 2 बड़े हाथी भी आ गए। जानकारी के मुताबिक हाटी बीट में 7 हाथी का दल विचरण कर रहा है।

3 ड्रोन से कर रहे निगरानी

धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगल में साल भर हाथियों की मौजूदगी होती है। ऐसे में इनकी निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाती है। सबसे अधिक हाथी छाल और धरमजयगढ़ रेंज में होते हैं।

इस कारण यहां 3 ड्रोन कैमरे से उन पर नजर रखी जा रही है। इसमें 1 सामान्य और 2 थर्मल ड्रोन कैमरा है, जो रात में भी काम करता है। साथ ही 3 हाथी मित्र दल छाल और 4 धरमजयगढ़ रेंज में हैं।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 112 हाथी

सोमवार को विभागीय रिकार्ड के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 112 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसमें नर 27, मादा 52 और शावक की संख्या 33 है। बारिश के दिनों में वन अमला की निगरानी बढ़ जाती है।

अक्सर इस मौसम में पुटू और अन्य वनोपज लेने के लिए ग्रामीण जंगल जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से उन्हें मना किया जाता है। ग्रामीण हाथी प्रभावित क्षेत्र के जंगल में न जाए, इस पर नजर रखी जाती है।

छाल रेंज के जंगल का वीडियो

इस संबंध में SDO बाल गोविंद साहू ने बताया कि हाथियों के मस्ती का वीडियो छाल रेंज के हाटी बीट का है। करीब 7 हाथी इस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। उनकी निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है। प्रभावित गांव में मुनादी भी कराई गई है। ताकि कोई ग्रामीण हाथी प्रभावित जंगलों की ओर न जाए।

Missing Girl Investigation : डॉ. वर्णिका शर्मा के निर्देश पर एक लापता बच्ची की खोज के लिए गठित हुई एसआईटी
OMG…Gold 🪙 की टूटी आशा 🛑 आज नहीं खेल पाएंगी फायनल मुकाबला विनेश फोगाट 🛑 वजन बढ़ने से हुईं डिस्क्वालिफाइड, PM मोदी ने कहा…”विनेश आप चैंपियनों की चैंपियन हैं”
CG Breaking : गंभीर अपराधों में सजा काट रहे 22 बंदी जेल से फरार, पैरोल पर छोड़ा गया था किंतु अब तक नहीं लौटे, जेल प्रशासन में हड़कंप, छत्तीसगढ़ के इस केंद्रीय जेल का मामला
Monkey on runway during Lucknow-Raipur flight : समय रहते टला हादसा
CG Breaking : मामूली विवाद पर दोस्त को छत से दिया धक्का, नीचे गिरने से मौत, बहन से मिलने पहुंचा था मृतक, बेटी के सामने हुई घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?