CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोपाल में 11 इंच बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ा:पूरा भरने में सवा 7 फीट पानी की जरूरत; कोलार, कलियासोत-केरवा में भी आवक

भोपाल में 11 इंच बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ा:पूरा भरने में सवा 7 फीट पानी की जरूरत; कोलार, कलियासोत-केरवा में भी आवक

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 जुलाई |

राजधानी भोपाल में तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात 1 इंच पानी गिरा। वहीं, मंगलवार को भी रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जलस्रोतों में भी पानी बढ़ गया है। बड़ा तालाब, कोलार, कलियासोत और केरवा में पानी की आवक जारी है।

भोपाल में अब तक औसत 11 इंच बारिश हो चुकी है। मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा। वहीं, मौसम विभाग ने सीहोर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। सीहोर में तेज बारिश होने से कोलांस नदी उफान पर आएगी, जिससे बड़ा तालाब में पानी और बढ़ेगा।

कई इलाकों में जलभराव तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव जैसे हालात भी बन रहे हैं। इनमें हमीदिया रोड, नादरा बस स्टैंड, अशोका गार्डन, शिवनगर, करोंद आदि शामिल हैं।

अब तक 3 इंच ज्यादा हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में अब तक 3 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। अब तक की औसत बारिश 8 इंच है, जबकि 11 इंच पानी गिरा है।

जलस्रोतों में बढ़ा पानी

  • बड़ा तालाब: इसकी जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। अभी इसमें 1659.55 फीट पानी है। इसे पूरा भरने में अभी सवा 7 फीट पानी की जरूरत है। पिछली बार बड़ा तालाब जुलाई में ही भर गया था। सोमवार को तेज बारिश होने से तालाब में पानी भी बढ़ा। मंगलवार को भी आवक जारी है।
  • कोलार डैम: इसका वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1486.97 फीट पानी जमा है। इस हिसाब से यह काफी खाली है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40% हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है। दो दिन से जारी बारिश से डैम में पानी बढ़ा है।
  • केरवा डैम: कुल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक1651.31 फीट पानी आ चुका है। पानी की आवक जारी है।
  • कलियासोत डैम: डैम का वॉटर लेवल 1648.12 फीट है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी 11 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे।
तंत्र विद्या से बिगाड़ा संतुलन, लड़के को लड़की बना दिया… दोस्त ने होटल में ले जाकर किया गलत काम
Mother-in-law acquitted in daughter-in-law suicide case : हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द की
Durg Police Action : सट्टा खेलते आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, नकदी-मोबाइल जब्त
Anti-Conversion Bill : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, शीतकालीन सत्र में आएगा नया मतांतरण विधेयक
Road Safety Month Controversy : सड़क सुरक्षा माह में बिना हेलमेट मंत्री की बाइक सवारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त
CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खनिज विभाग ने…

CG Promotion News : शिक्षा विभाग में प्रमोशन पर बड़ा अपडेट, 15 तक होगी प्रक्रिया
CG Promotion News : शिक्षा विभाग में प्रमोशन पर बड़ा अपडेट, 15 तक होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय…

Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार
Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?