CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » समस्तीपुर में बड़ा हादसा, बाप-बेटे समेत 3 की मौत, शौचालय की टंकी में एक-एक कर उतरे थे तीनों

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, बाप-बेटे समेत 3 की मौत, शौचालय की टंकी में एक-एक कर उतरे थे तीनों

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

Samastipur News: समस्तीपुर में मंगलवार (08 जुलाई, 2025) की शाम एक बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना लरझाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव की है. मंगलवार की देर शाम शौचालय की टंकी में ये सभी लोग उतरे थे. ग्रामीणों और परिजनों ने तीनों को बेहोशी हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से सबको बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजन और ग्रामीण अभी दूसरे अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में तीनों की मौत हो गई.

मरने वालों में ये तीन लोग हैं शामिल

मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं जिनमें भानू साह के 42 वर्षीय पुत्र राम उमेश साह, 38 वर्षीय पुत्र दया राम साह एवं दया राम साह का 15 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार शामिल है. सीएचसी के डाॅ. राज कुमार ठाकुर ने बताया कि तीनों की हालत बेहद गंभीर थी. इस कारण रेफर कर दिया गया था. सीएचसी में भर्ती कराने पहुंचे परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था सही नहीं होने पर आक्रोश जताया.

क्या कहती है पुलिस?

इस पूरे मामले में हसनपुर थाने के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सलाह बुजुर्ग से सूचना पुलिस को मिली की तीन लोग शौचालय की टंकी में गिर गए हैं. इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला जा रहा था. बताया गया है कि दूसरी टंकी से पानी का रिसाव होने की वजह से उसे रोकने के लिए गया एक व्यक्ति अंदर फंस गया. उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति गया तो वह भी फंस गया. इसी तरह तीसरा गया तो वह भी फंस गया.

हालांकि ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया. सभी बेहोशी की हालत में थे. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था. ले जाने के दौरान तीनों की मौत हो गई.

परिवार में एक साथ तीन मौत से मचा हड़कंप

उधर इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है. एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के साथ ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Female Judge Resignation : जिसे बताया उत्पीड़क, वही बन गया जज, हाई कोर्ट की चुप्पी पर महिला जज का इस्तीफा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित
बेटी ने जमीन अपने नाम कराई तो बेटे ने पिता के दाह संस्कार से किया इन्कार, 23 घंटे रखा रहा शव…
‘तुम्हारी बहुत पहुंच है, करा लो मुझे गिरफ्तार…’, आपस में भिड़ गए TMC के दो सांसद
गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहन रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?