CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर : सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच एनकाउंटर 🟠 CRPF के इंस्पेक्टर J&K के उधमपुर में शहीद

बड़ी खबर : सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच एनकाउंटर 🟠 CRPF के इंस्पेक्टर J&K के उधमपुर में शहीद

By Newsdesk Admin
19/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। CRPF के इंस्पेक्टर J&K के उधमपुर में शहीद हो गए हैं।

आपको बता दें कि सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच आज एनकाउंटर हुआ है। जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं। सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच एनकाउंटर संयुक्त गश्ती दल की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए।

बताया गया है कि उधमपुर जिले में सोमवार को आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ (CRPF) के एक अधिकारी शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों के एक गश्‍ती दल पर फायरिंग की थी। इस दौरान सीआरपीएफ के इंस्‍पेक्‍टर शहीद हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आज बसंतगढ़ के डुडू इलाके में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप पर गोलीबारी की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) की 187वीं बटालियन की जी कंपनी के इंस्पेक्टर कुलदीप को गोली लग गई, उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल ले जा रहा था लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई। उधमपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस घटना की जानकारी दी है।

इसमें कहा गया है कि चिल, डुडू में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान आतंकवादियों और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्‍त दल के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर को गोली लगी और वे शहीद हो गए, ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त गश्ती दल की कड़ी जवाबी कार्रवाई के कारण आतंकवादी घटनास्थल से भाग गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है और आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें मार गिराने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

गौरतलब हो कि चुनावों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा तंत्र ‘हाई अलर्ट’ मोड की तैयारी कर रहा है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में आगामी तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। आज यह हमला उस इलाके में हुआ है, जो कई सालों तक कश्‍मीर की तुलना में अपेक्षाकृत शांत रहा है। पिछले कुछ वक्‍त में आतंकवादियों की गतिविधियों में तेजी आई है। खासकर पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों में जहां पर काफी घने जंगल और खड़ी पहाड़ियां हैं।‌पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में लगातार मुठभेड़ों और घात लगाकर किए गए हमलों के बाद बढ़ते आतंकी हमलों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

दिल्ली के साउथ ब्लॉक में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एनएसए अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के साथ बैठक हुई थी।हालिया खुफिया रिपोर्टों से पता चला है कि आतंकवादी जम्मू कश्मीर की जीवन रेखा कहे जाने वाले राजमार्गों को निशाना बना सकते हैं। केंद्र ने राजमार्गों और आसपास के इलाकों में गश्त के लिए स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ के और अधिक जवानों को तैनात करने का फैसला किया है।

Dog Attack : खेलते खेलते मासूम पर टूटा कुत्तों का झुंड, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना
Lab-Fire Incident: भावनगर की पैथोलॉजी लैब में अचानक भड़की आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज
Australia Social Media Ban Under-16 : 16 साल से कम उम्र के लिए इंटरनेट मीडिया प्रतिबंध, कानून को अदालत में दी चुनौती
फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक
Big Breaking : कई जिलों के एसपी, 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी, अंजन को मिली अब ACB की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Employees Strike
Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को…

Mungeli Crime News
Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई…

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?