CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eknath Shinde: ‘कुछ लोग BMC को जागीर समझते थे’, एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला 

Eknath Shinde: ‘कुछ लोग BMC को जागीर समझते थे’, एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला 

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 29 अप्रैल 2025 :

Eknath Shinde On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में मुंबई के पूर्व महापौर और शिवसेना यूबीटी गुट के उपनेता दत्ता दलवी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान किया. इस मौके पर मंत्री भरत गोगावले, सांसद संदिपान भुमरे और शिवसेना नेत्री मीनाताई कांबली भी मंच पर मौजूद थीं. इस दौरान ​एकनाथ शिंदे ने लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर तल्ख टिप्पणी की.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “महाराष्ट्र में महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद मुंबई को स्वच्छ बनाने का काम जारी है. ब्रिटिश काल के बाद पहली बार महायुति सरकार ने मुंबई की सड़कों की धुलाई करवाई. इससे पहले कुछ लोग (शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे) ने मुंबई का खजाना ही साफ कर दिया था.”

BMC चुनाव में भगवा ध्वज लहराएगा- शिंदे

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा, “कुछ लोग मुंबई महापालिका को अपनी जागीर समझते थे, लेकिन महायुति सरकार के आने के बाद रुके हुए प्रोजेक्ट्स को गति दी गई है. मुंबईकरों को उनका हक दिलाने और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य हो रहा है. अब तक यूबीटी गुट के 45 से 50 नगरसेवक मूल शिवसेना में लौट आए हैं. विभिन्न दलों के लगभग 70 मौजूदा नगरसेवकों ने शिवसेना शिंदे में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी मुंबई महापालिका चुनाव में महायुति का भगवा ध्वज लहराएगा.”

सभी से निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “बाला साहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए तथा विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता बीते ढाई साल से शिवसेना में शामिल हो रहे हैं. विधानसभा में हमने 80 में से 60 सीटें जीतीं. जबकि यूबीटी गुट ने 100 में से केवल 20 सीटें जीतीं. जनता ने तय कर दिया है कि असली शिवसेना किसकी है?”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब हमें स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं पर महायुति का भगवा फहराना है. उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि लोग पार्टी क्यों छोड़ते हैं? इसका आत्मचिंतन करने के बजाय उन पर आरोप लगाए जाते हैं. अगर एक व्यक्ति सही और लाखों लोग गलत हों, यह कैसे संभव हो सकता है?

‘पहलगाम आतंकी हमले पर न करे कोई राजनीति’

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि शिवसेना और सरकार पर्यटकों के साथ पूरी ताकत से खड़ी है. इस घटना पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए.

ये नेता हुए शिवसेना शिंदे में शामिल

आज दत्ता दलवी के साथ धारावी, विक्रोली, कांजुर, भांडुप और मुलुंड के महिला विभाग अध्यक्ष, शाखा प्रमुख, उपशाखा प्रमुख सहित 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश किया. इससे विक्रोली क्षेत्र में यूबीटी गुट को करारा झटका लगा. वहीं, मुरबाड के तालुका प्रमुख, उपतालुका प्रमुख, विभाग प्रमुख, विधानसभा क्षेत्र संयोजक और युवासेना पदाधिकारियों ने भी शिवसेना शिंदे का दामन थाम लिया.

जलगांव जिले में कांग्रेस, यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के लगभग 2000 कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश किया. सोलापुर के मंगलवेढा तालुका के 18 सरपंच भी शिवसेना में शामिल हुए. छत्रपती संभाजी नगर से ओबीसी महासंघ के 22 जिलाध्यक्षों, हिंदुस्तान चित्रपट कामगार सेना के पदाधिकारियों और पिंटो सहित अनेक ईसाई बंधुओं ने उपमुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना का भगवा झंडा हाथ में थामा.

मंदिर में जूते पहन कर पहुंच गए ADO, विधायक ने आई कार्ड देखा और निकाल दिया बाहर, मामला गरमाया DM ने किया सस्पेंड
India Pak News: बाड़मेर में रेड अलर्ट के बाद DM टीना डाबी की बड़ी अपील- ‘सभी अपने घर जाएं, किसी को…’
भिलाई चौहान स्टेट में थर्ड फ्लोर की लिफ्ट केज में गिरने से युवक की मौत, चार महीने के भीतर दूसरा हादसा, देखिए विडियो
CG News : युवक की पिटाई करना महिला तहसीलदार को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई थी घटना
छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट बसों पर शिकंजा: नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, परमिट रद्द और जुर्माना तय…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

Weather Disaster
देश-दुनियाराज्य

Weather Disaster : रातभर चली तबाही के बाद सख्त हुए मुख्यमंत्री, मौतों से मचा हड़कंप, अफसरों को दी बड़ी चेतावनी

14/05/2026
अन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

1.5 किमी तक बाढ़ में बहा युवक, 22 घंटे पेड़ से लटककर बचाई जान

11/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

पत्नी की गला रेतकर हत्या, तलवार लहराता पति मुंबई भागने की फिराक में पकड़ा गया

25/07/2025
देश-दुनिया

श्री मुक्तसर साहिब की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 25 घायल

30/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?