CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंडिगो का विमान दूसरे प्लेन से टकराने से बाल-बाल बचा, जांच के आदेश

इंडिगो का विमान दूसरे प्लेन से टकराने से बाल-बाल बचा, जांच के आदेश

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10 मार्च हैदराबाद: तेलंगाना के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर इंडिगो का विमान दूसरे विमान से टकराने से बाल-बाल बचा. घटना रविवार सुबह की बताई गई है. मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.बताया जाता है कि इंडिगो एयरलाइन की उड़ान (6E-6973) 150 यात्रियों को लेकर गोवा से विशाखापत्तनम जा रही थी, यह फ्लाइट यहां पर रुकने वाली थी.

अधिकारियों ने बताया कि जैसे की विमान एयरपोर्ट के पास पहुंचा तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने प्लेन को लैंडिंग की अनुमति दे दी. लेकिन जैसे ही पायलट ने हाइड्रोलिक लैंडिंग गियर सेट किया और प्लेन को लैंड किया, उसने उसी रनवे पर एक और विमान को उड़ान भरने की तैयारी करते देखा.इस पर पायलट ने तुरंत विमान को वापस हवा में उठा लिया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई. वहीं विमान को दोबारा सुरक्षित लैंडिंग से पहले 10 मिनट तक एयरपोर्ट के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े. इस संबंध में एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट के अफसरों ने राहत की सांस ली. हालांकि इंडिगो का विमान कुछ देर रुकने के बाद बिना किसी परेशानी के विशाखापत्तनम के लिए रवाना हो गया. इस बीच घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

इंडिगो से जुड़ी हाल की घटनाएंबता दें कि इससे पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पर चेन्नई से आया एक कार्गो विमान खराब लैंडिंग गियर के साथ उतरा था. इस दौरान पायलट ने एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसे एटीसी ने मंजूर कर लिया और रनवे को खाली कर दिया था. वहीं शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरबस ए321 विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया था. इसके बाद डीजीसीए एयरलाइन के लिए पिछले दो सालों में हुई ऐसी पांच घटनाओं की जांच कर रहा है

Jharkhand Cabinet Decisions 2025 : रांची से फैसला आया, 140 मोहल्ला क्लीनिक अब मदर टेरेसा के नाम से पहचाने जाएंगे
Samadhan Yojana 2025-26 : समाधान योजना में अब तक 632 करोड़ 92 लाख रूपये जमा, 276 करोड़ सरचार्ज माफ
Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर
50 हजार का कर्ज बना जानलेवा बोझ, युवक की सुसाइड के बाद 3 पर केस दर्ज…
राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?