CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : प्रदेश के ईएसआईसी अस्पतालों की व्यवस्थाएं होंगी दुरूस्त : केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

CG Breaking : प्रदेश के ईएसआईसी अस्पतालों की व्यवस्थाएं होंगी दुरूस्त : केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

By Newsdesk Admin
27/07/2024
Share

लारा और खरसिया में ईएसआईसी औषधालय होंगे प्रांरभ

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। केंद्रीय रोजगार, खेल और श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि राज्य के रायगढ़, कोरबा, भिलाई और रायपुर में संचालित ईएसआईसी अस्पताल में चिकित्सक सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएगी। उन्होंने श्रम विभाग के प्रस्ताव पर रायगढ़ जिले के लारा और खरसिया में ईएसआईसी औषधालय प्रारंभ किए जाने की सहमति भी दी। इस अवसर पर बैठक में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक किरण देव और सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय रोजगार, खेल और श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया को प्रदेश के ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ की कमी के संबंध में अवगत कराया।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया की प्रदेश में ईएसआईसी द्वारा रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में क्रमशः 100-100 बेड के अस्पतालों का निर्माण कराया गया है। सभी जगह स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन कोरबा, भिलाई और रायगढ़ में अब तक आईपीडी की सुविधा शुरु नही हुई है। उक्त दोनों जिलों में क्रमशः 40 हजार और 50 हज़ार श्रमिक परिवार पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ नहीं होने से श्रमिक परिवारों को अन्य शहर रेफर करना पड़ता है। मंत्री श्री देवांगन ने ईएसआईसी के सभी चारों अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर व अन्य सुविधाएं प्रारंभ करने का अनुरोध किया।

इस पर केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने ईएसआईसी के अधिकारियों को अस्पताल की सारी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग के प्रस्ताव पर लारा, खरसिया में ईएसआईसी के औषधालय की सहमति दी। बैठक में ईएसआईसी में ईपीएफओ में पंजीकृत श्रमिक समीक्षा हुई। केन्द्रीय श्रम मंत्री ने ईपीएफओ के अधिकारियों पर नाराजगी भी जाहिर की और अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर श्रमिकों को पंजीकृत करने के निर्देश दिए।

Devendra Fadnavis: ‘वोट नहीं राहुल का दिमाग चोरी हो गया है’ मुस्कुराते हुए तीखा हमला
Sanjay Raut Claim: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विधायकों को लेकर बड़े दावे से बढ़ी हलचल
भिलाई ब्रेकिंग : अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल भिलाई के पूर्व डायरेक्टर डॉ एमके खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, 1 साल से डॉक्टर था फरार, 19 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला
‘राज्यसभा की सीट के लिए AAP की जोड़ी बेताब’, राजा वड़िंग ने केजरीवाल और भगवंत मान पर बोला हमला
Mahasamund Drug Bust : महासमुंद में 2 करोड़ से ज्यादा का नशा पकड़ा, पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी का किया पर्दाफाश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Helpline
CM Helpline : मुंगेली में सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई 9 महीने की परेशानी, बुजुर्ग महिला को मिली लंबित पेंशन

करही गांव में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की मदद से…

Korba Teacher Vacancy : 138 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, 250 से ज्यादा पद खाली, भर्ती में देरी क्यों
Korba Teacher Vacancy : 138 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, 250 से ज्यादा पद खाली, भर्ती में देरी क्यों

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी स्कूलों में…

Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड
Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा चुनाव (Pathalgaon Election Case)…

Korba News
Korba News : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, कर्मचारियों को चकमा देकर निकला

कोरबा के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से…

NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMS Scholarship Exam 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?