CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कुलेश्वर महादेव डूबा, 12 जिलों में बाढ़ की आशंका..

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कुलेश्वर महादेव डूबा, 12 जिलों में बाढ़ की आशंका..

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 जुलाई |

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से लगातार हाे रही बारिश से प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर में देर रात से पानी बरस रहा है, जिससे सड़काें पर पानी भर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने रायपुर-बिलासपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। इंद्रावती नदी के तेज बहाव में नाव पलटने से एक शख्स लापता है। एक व्यक्ति चट्टान पर फंसा हुआ है।

वहीं लगातार बारिश से राजिम में महानदी का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणी संगम स्थित कुलेश्वर महादेव की सीढ़ियां डूब गई हैं। रायगढ़ में केलो नदी का जलस्तर बढ़ने से डैम के 2 गेट खोले गए हैं। बता दें कि रायपुर में पिछले दो दिनों में 140 MM पानी गिर चुका है। अगले दो दिन बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आज (बुधवार) राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी,गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर, कोरबा, कबीरधाम, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर सहित प्रदेश के 21 जिलों में यलो अलर्ट है। वहीं पांच जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

इंद्रावती नदी में नाव पलटी, ग्रामीण लापता

दंतेवाड़ा जिले से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में बुधवार सुबह एक नाव पलट गई है।हादसे में एक व्यक्ति लापता है वहीं दूसरा चट्टानों के बीच फंसा हुआ है। बाजार से लौटते वक्त हादसा हुआ है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीण बारसूर के पास स्थित मंगनार के रहने वाले हैं। जो नाव के सहारे बोधघाट बाजार गए हुए थे। लौटते वक्त इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव के चलते इनकी नाव पलट गई। नाव में कितने लोग सवार थे ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम को खबर कर दी गई है।

इससे पहले रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। बिलासपुर में कई निचले इलाकों के घरों और बस्तियों में पानी भर गया।

इसके साथ ही बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तीरथगढ़ वाटरफॉल पूरे शबाब पर है। वाटरफॉल का खूबसूरत नजारा देखने पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग जान जोखिम में डालकर वाटरफॉल के नजदीक जाकर फोटोशूट करवा रहे हैं।

16 पिलरों पर कूद-कूदकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

कांकेर जिले में 4 गांवों के लिए बारिश मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए नदी पर बने स्टॉप डेम का सहारा लेना पड़ता है। वे 16 पिलरों पर कूद-कूदकर नदी पार कर रहे हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। स्कूली बच्चों को भी इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है।

जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बांसकुंड, ऊपर तोनका, नीचे तोनका और चलाचूर गांव के 500 से अधिक लोग बारिश की वजह से परेशान हैं। यहां चिनार नदी पर पुल नहीं बना है। ग्रामीण डैम के पिलरों को कूद-कूदकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

Farmers Protest : किसानों ने बुला लिया बड़ा घेराव, अब पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे साथ
Dhamtari Online IPL Betting Crackdown : 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण घायल:शराब के नशे में रोड पर सोया था, तभी जंगल से निकलकर पहुंच गया हाथी, पैर- हाथ में आयी चोट
Shop Sealing : दुकानों पर सील कार्रवाई से बढ़ा विवाद, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध
Siege of CM House : NSUI करेगी CM हाउस का घेराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?