CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मायावती ने भतीजे आकाश को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड

मायावती ने भतीजे आकाश को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद एक बार फिर मुख्य धारा की राजनीति में लौट आए हैं। रविवार को पार्टी की हाईलेवल मीटिंग में आकाश को लेकर फैसला लिया गया।

Contents
  • पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगी मजबूती
  • बसपा से निकाले गए थे आकाश
  • मायावती ने दिया ‘एक और मौका’

अब आकाश को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश को तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे। आज की बैठक से पहले आकाश को मायावती के साथ साए की तरह देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव में आकाश आनंद पार्टी के प्रचार की कमान भी संभालेंगे।

बसपा में फिलहाल तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। इनके ऊपर चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद रहेंगे। जिन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, उनमें राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, रणधीर बेनीवाल और राजाराम का नाम शामिल है।

रामजी गौतम संगठन में बिहार प्रदेश के प्रभारी भी हैं। आकाश आनंद की सियासी जिम्मेदारी बढ़ाने के फैसले से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है।

पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगी मजबूती

बसपा सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद की इस नई भूमिका से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी। आकाश आनंद पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर कार्य करेंगे और चुनावी रैलियों में बसपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

आकाश आनंद लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनकी छवि एक युवा और ऊर्जावान नेता की है। आकाश आनंद की इस नई भूमिका से न सिर्फ पार्टी को युवा नेतृत्व का संदेश मिलेगा, बल्कि मायावती के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

बसपा से निकाले गए थे आकाश

इससे पहले मायावती ने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को कथित अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, महीने भर बाद एक और नाटकीय मोड़ आया और बसपा प्रमुख ने आकाश को एक और मौका देने का फैसला किया और संगठन में उनकी वापसी की घोषणा की।

13 अप्रैल को आकाश ने पहले एक्स पर सार्वजनिक पोस्ट किया और माफी मांगी। गलतियों को स्वीकार किया और मायावती के नेतृत्व के साथ खुद को पूरी तरह से जोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने किसी भी रिश्तेदार या सलाहकार से राजनीतिक सलाह न लेने की कसम खाई।

आकाश ने कहा कि वो मायावती को अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और रोल मॉडल मानते हैं। आकाश ने मायावती से अपील की थी कि वे उनकी सारी गलतियों को माफ कर दें और उन्हें फिर से बीएसपी में काम करने का मौका दें। उन्होंने वादा किया था कि भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं होगी।

मायावती ने दिया ‘एक और मौका’

उसके बाद मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया और आकाश को एक और मौका देने का ऐलान किया। उन्होंने आकाश की सार्वजनिक माफी, वरिष्ठों को पूरा सम्मान देने के वादे, साथ ही अपने ससुर की बातों में न आने और अपना जीवन बीएसपी और मूवमेंट के लिए समर्पित करने का हवाला दिया। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि आगे किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाने का सवाल ही नहीं उठता।

बस्ती: ज़मीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चली गोली, एक की हालत नाज़ुक
कराना था बेटे का इलाज, कर दिया पिता का ऑपरेशन… हैरान कर देगी कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह लापरवाही
ड्राइवर को आई झपकी, रान्ग साइड गई कार, टक्कर के बाद ट्रक ने 50 मीटर घसीटा… यूपी में हादसे में भोपाल के 4 की मौत
हाईकमान से खुला भिलाई भाजपा अध्यक्ष के नाम का लिफाफा, भीतर लिखा था – “पुरूषोत्तम देवांगन”…. आइए जानते हैं इस कठिन मुकाम को हासिल करने वाले पुरूषोत्तम की संगठन के लिए अब तक की तपस्या, कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह, बंटने लगीं मिठाइयां
Delhi–Patna Vande Bharat Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर चलेंगी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरा शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

Bank of Baroda SO Recruitment
Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

Health Alert
Health Alert : मलेरिया का बढ़ता कहर, एक और महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता

जिले में मलेरिया का असर लगातार गंभीर होता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?