CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxalite families protest against the government : नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Naxalite families protest against the government : नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। डोंगरगढ़ और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों के पीड़ित परिवारों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है. नक्सली हिंसा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों का कहना है कि वर्षों से नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास की मांग करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला हैI (Naxalite families protest against the government)

Contents
  • पुनर्वास नीति के अमल पर नाराजगी
  • 21 मई के बाद आंदोलन की चेतावनी : Naxalite families protest against the government

पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि 21 मई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजनांदगांव स्थित आईजी कार्यालय के सामने परिवार सहित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे.

सरकारी वादों पर उठाए सवाल : Naxalite families protest against the government

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि नक्सलियों ने उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी, लेकिन इसके बाद सरकार की ओर से घोषित सहायता योजनाएं जमीन पर नहीं उतर सकीं. परिवारों का कहना है कि प्रशासन ने नौकरी, आर्थिक सहायता, जमीन और बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अधिकांश लोगों को अब तक कोई लाभ नहीं मिला.

परिवारों ने बताया कि वे कई वर्षों से कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. उनका कहना है कि पिछले साल भी प्रशासन को आवेदन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया.

पुनर्वास नीति के अमल पर नाराजगी

नक्सल पीड़ितों ने सरकार की पुनर्वास नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी की गईं, लेकिन प्रभावित परिवार आज भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. कई परिवार किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है.

पीड़ितों का कहना है कि जिन परिवारों के कमाने वाले सदस्य नक्सली हिंसा में मारे गए, उनके पास अब स्थायी आय का कोई साधन नहीं बचा है. ऐसे में सरकारी सहायता और पुनर्वास उनके लिए बेहद जरूरी है.

21 मई के बाद आंदोलन की चेतावनी : Naxalite families protest against the government

पीड़ित परिवारों ने साफ कर दिया है कि अब वे केवल आश्वासन नहीं सुनेंगे. उनका कहना है कि यदि 21 मई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आईजी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे.

परिवारों के इस ऐलान के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है. माना जा रहा है कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर नक्सल प्रभावित परिवार एकजुट होकर आंदोलन करने जा रहे हैं, जिससे सरकार की पुनर्वास नीति और उसके क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं.

PM Surya Ghar : महासमुंद में सूर्य घर योजना की जमीनी पड़ताल, सोलर दीदी के घर पहुंची जिला पंचायत सीईओ
Nakti village bulldozer action : कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुनर्वास और मुआवजे की उठी मांग
Bareilly Monkey Killing : बर्बरता की हद…चावल पर झपट्टा पड़ा भारी…24 घंटे में 11 बंदरों की हत्या…!
अस्पताल के गेट पर तड़पते हुए युवक की मौत: पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, 7 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…
Police Transfers : रायपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?