CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Advanced Warship Himgiri : भारतीय नौसेना को मिला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि’, सैन्य ताकत में इजाफा

Advanced Warship Himgiri : भारतीय नौसेना को मिला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि’, सैन्य ताकत में इजाफा

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share
Advanced Warship Himgiri
Advanced Warship Himgiri

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : नवनिर्मित एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि‘ समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।  परियोजना 17ए परियोजना के तहत निर्मित यह युद्धपोत गुरुवार को नौसेना को सौंपा गया। इसे सरकारी क्षेत्र की रक्षा कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने तैयार किया है। हिमगिरि 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी है। यह जीआरएसई द्वारा निर्मित सबसे बड़ा और सबसे उन्नत गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है।

हिमगिरि नौसेना के लिए बनाए जा रहे तीन एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोतों में से पहला है। इसकी आपूर्ति से भारतीय नौसेना की उन्नत निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। जीआरएसई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कोलकाता में इस युद्धपोत को भारतीय नौसेना की ओर से पूर्वी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ आफिसर (तकनीकी) रियर एडमिरल रवनीश सेठ ने स्वीकार किया। यह जीआरएसई द्वारा निर्मित 801वां पोत है। कंपनी ने अब तक 112 युद्धपोतों का निर्माण किया है, जो एक अद्वितीय रिकार्ड है।

जीआरएसई के 65 साल के इतिहास में हिमगिरि सबसे बड़े और सबसे परिष्कृत गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट परियोजना का हिस्सा है। ऐसे तीन युद्धपोतों के निर्माण पर कुल 21,833 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च अनुमानित है। 14 दिसंबर 2020 को लांच किया गया हिमगिरि ब्रह्मोस एंटी-शिप और लैंड-अटैक क्रू•ज मिसाइलों के साथ-साथ बराक 8 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस है। जाहिर तौर पर यह नौसैनिक हमले और रक्षात्मक क्षमताओं में एक बड़ी छलांग का हिस्सा है।

इस युद्धपोत में उच्च स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो भारत की रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह डीजल इंजन और गैस टर्बाइन के संयोजन से संचालित होता है। साथ ही यह उन्नत एईएसए रडार और आधुनिक लड़ाकू प्रणालियों से लैस तथा वायु-रोधी, सतह-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध संचालन में सक्षम है। खास बात यह भी है कि हिमगिरि पर तैनात किए जाने वाले 225 नौसैनिकों तथा अधिकारियों के लिए इसमें आरामदायक आवास भी हैं। इस जहाज पर हेलीकाप्टरों के संचालन के लिए पूर्ण विमानन सुविधाएं भी प्रदान की गई है। जीआरएसई वर्तमान में नौसेना के लिए चार अलग-अलग वर्गों में 15 युद्धपोतों पर काम कर रहा है।

तीसरी शादी के लिए पत्नी ने रचाई खौफनाक साजिश, प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या
Lalu Yadav Campaign: पुराने साथियों पर लालू यादव के तीखे हमले से गरमाया बिहार चुनाव
Operation Sindoor: प्रशांत किशोर का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार को अब…’
Pakistan’s Quetta train blast : 23 लोगों की मौत, कई डिब्बे पटरी से उतरे
टाटा ग्रुप और सरकारी कंपनी में बड़ी डील, सेमीकंडक्टर को लेकर करने जा रहे ये काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?