CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू

Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू
Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू

सीजी भास्कर, 2 अगस्त : बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के 37 सरकारी स्कूलों में विधायक निधि से हुई कंप्यूटर खरीदी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंप्यूटर खरीदी जांच (Computer Purchase Scam) मामले में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • चार गुना ज्यादा में खरीदी का आरोप
  • स्कूलों ने मांग नहीं करने का लगाया आरोप
  • कई स्कूलों में लैब नहीं होने का दावा
  • जांच समिति करेगी पूरे मामले की पड़ताल

कांग्रेस ने विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जबकि विधायक ईश्वर साहू ने इन आरोपों को निराधार बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने जांच समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़ें : Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

चार गुना ज्यादा में खरीदी का आरोप

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 और 2025-26 में साजा विधानसभा क्षेत्र के 37 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर सेट (Computer Purchase Scam) उपलब्ध कराए गए थे। प्रत्येक स्कूल को तीन कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड और यूपीएस सहित एक सेट दिया गया। आरोप है कि एक कंप्यूटर सेट की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई, जबकि बाजार में इसी तरह के कंप्यूटर की कीमत लगभग 60 से 65 हजार रुपये के बीच है। इस खरीदी की कुल लागत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

स्कूलों ने मांग नहीं करने का लगाया आरोप

मामले में कुछ स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने दावा किया है कि उन्होंने कंप्यूटर की मांग नहीं की थी। वहीं विधायक ईश्वर साहू का कहना है कि स्कूलों से प्राप्त मांग पत्रों के आधार पर ही प्रस्ताव तैयार किया गया और नियमानुसार स्वीकृति मिलने के बाद खरीदी की गई। विधायक ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : Duleep Trophy 2026 : RCB को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी सेंट्रल जोन का करेगा कप्तानी

कई स्कूलों में लैब नहीं होने का दावा

आरोप यह भी है कि कुछ स्कूलों में कंप्यूटर (Computer Purchase Scam) रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था या लैब उपलब्ध नहीं है। इसके कारण कई जगह कंप्यूटर अलमारी या स्टोर रूम में रखे हुए हैं। कुछ स्कूलों से यह भी जानकारी सामने आई है कि कंप्यूटर पहुंचाने के बाद उन्हें वापस ले जाया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : Jagdalpur Railway Station Upgrade : वंदे भारत के अनुरूप बदलेगा जगदलपुर स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी तस्वीर

जांच समिति करेगी पूरे मामले की पड़ताल

जिला कांग्रेस कमेटी ने मामले की निष्पक्ष जांच (Computer Purchase Scam) की मांग करते हुए इसे विधायक निधि के दुरुपयोग का मामला बताया है। वहीं कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर कृष्ण कुमार साहू की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। समिति में जिला कोषालय अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जांच समिति खरीदी प्रक्रिया, कीमत, मांग पत्र, वितरण और उपयोग से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना

 

Bhupesh Baghel : मोदी सरकार पर भूपेश का हमला, बोले-धीरेंद्र शास्त्री से निकलवा लो पेट्रोल सस्ता करने की पर्ची!
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मचा बवाल, खुद भाजपा अध्यक्ष ने की शिकायत
बिहार चुनाव में ले जाएंगे एक्सपोर्ट क्वालिटी… राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन राठौड़ ने अपनी महिला नेता को लेकर दिया बयान
Budget 2026 Poor Impact: खरगे का हमला, बोले– महंगाई और गरीब दोनों बजट से बाहर
भिलाई निगम में खेला शुरू, तीन पार्षदों ने पाला बदला , कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच…

Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या…

Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू
Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के 37…

Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन
Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

छत्तीसगढ़ के नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों (Medical College…

RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

राज्य सरकार ने आरटीआई कार्रवाई (RTI Action) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?