CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Private School Fee Regulation : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का हंटर! कलेक्टर्स और GST अफसरों की टीमें करेंगी सीधे Raid

Private School Fee Regulation : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का हंटर! कलेक्टर्स और GST अफसरों की टीमें करेंगी सीधे Raid

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share
School Fees

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी (Private School Fee Regulation) और महंगी किताबें यूनिफॉर्म जबरन बेचने के खेल पर अब सरकार ने बेहद कड़ा और आक्रामक रुख अपना लिया है। पालकों से हो रही इस खुली लूट पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए जिला और विकासखंड स्तर पर हाई-पावर निगरानी एवं जांच समितियों (Private School Fee Regulation) का गठन कर दिया है।

शासन के संज्ञान में आया है कि कुछ अशासकीय विद्यालय पालकों को किसी एक विशेष दुकान या फर्म से ही महंगी सामग्री खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

अखबारों और सोशल मीडिया पर लगातार आ रही शिकायतों के बाद स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस काले कारोबार को ध्वस्त करने के लिए कड़ा चक्रव्यूह (प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन) तैयार किया है। अब हर जिले में कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और सहायक आयुक्त GST की एक संयुक्त टीम सीधे स्कूलों पर धावा बोलेगी।

वहीं, विकासखंड स्तर पर एसडीएम (SDO), ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और जीएसटी इंस्पेक्टरों का जांच दल तैनात किया गया है। यह तगड़ी चौकड़ी इस बात की बारीकी से जांच करेगी कि स्कूल कहीं कमिशनखोरी के चक्कर में पालकों की जेब तो नहीं काट रहे हैं।

इसके साथ ही, स्कूलों द्वारा हर साल अपनी मर्जी से बढ़ाई जाने वाली भारी-भरकम फीस पर भी सरकार ने स्वतः संज्ञान लिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ‘छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक-2020′ के सख्त प्रावधानों के तहत अब इन मनमानी करने वाले स्कूलों पर कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना किसी ढिलाई के इस नए नियम (Private School Fee Regulation) को जमीन पर लागू करें। साफ चेतावनी है कि यदि कोई भी स्कूल प्रबंधन किसी खास दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाते पाया गया, तो उसकी मान्यता रद्द करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी ठोक दिया जाएगा।

 

 

Maharashtra Board Exam 2026 : 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड: 584 में से 581 छात्र पकड़े गए, 50 से ज्यादा स्कूल कर्मियों पर कार्रवाई
Lab Technician Recruitment CG : उच्च शिक्षा विभाग में 260 प्रयोगशाला तकनीशियनों की भर्ती पूरी, चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी
HC का अहम फैसला, माता-पिता के विवाद के चलते स्कूल TC देने से इनकार नहीं कर सकता
सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रही किताबें, भगवान भरोसे चल रही पढ़ाई!
प्राइवेट स्कूल में पिटाई से नर्सरी के छात्र की हुई मौत, 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?