CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जितेंद्र गोगी, गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई…दिल्ली से होगा गैंगस्टर्स का सफाया, तैयार है हिटलिस्ट

जितेंद्र गोगी, गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई…दिल्ली से होगा गैंगस्टर्स का सफाया, तैयार है हिटलिस्ट

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मार्च भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बाद अब एक्शन शुरू हो चुका है. गृह मंत्री अमित ने साफ कर दिया कि दिल्ली में अब गुंडाराज नहीं चलेगा. शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद और पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के साथ लॉ एंड ऑर्डर पर एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली को अपराध मुक्त करने के लिए इंटरस्टेट गैंग और गैंगस्टर के खिलाफ काफी सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है.

गृह मंत्रालय में हुई बैठक में गैंगस्टर के सफ़ाए की रणनीति तय की गई. दिल्ली में एक्टिव गैंगस्टर की हिटलिस्ट जल्द ही तैयार की जाएगी. प्रशासन गैंगस्टर के नेक्सस को तोड़ने का काम करेगा. ताकि कनेक्शन खत्म हो जाए. आने वाले दिनों में गुर्गों की धरपकड़ तेज होगी. जेल में बंद गैंगस्टर पर नकेल कसी जाएगी. इसके साथ ही सभी की संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा.विदेश में बैठे गैंगस्टर्स भी लिस्ट में शामिल विदेश में बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर्स पर भी शिकंजा कसने की तैयार हो रही है.

विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर भारत में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान भी शुरू हो चुकी है. इनमें कई नाम गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं. आतंकी अर्श डल्ला जिसकी लोकेशन कनाडा है और वो जयादातर समय कनाडा मे ही रहता है. गोल्डी बराड़, गैंगस्टर हिमाशु भाऊ, गैंगस्टर साहिल हिमांशु भाऊ का बेहद करीबी, लकी पटियाला, कौशल चौधरी, लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, जग्गा धुरकोट USA जैसे नाम शामिल हैं.जग्गा मूल रूप से पंजाब के धुरकोट इलाके का रहने वाला है और लंबे वक्त से कनाडा और USA में रह रहा है, जग्गा लॉरेंश का बेहद करीबी बताया जाता है और विदेशी धरती पर लॉरेंस के गुर्गों को शेल्टर देने या शेफ हाउस अरेंज करने का जिम्मा जग्गा धुरकोट के जिम्मे होता है.वीरेंद्र चारण मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है चूरू के सुजानगढ़ का रहने वाला है

सुखदेव सिंह गोगमेडी केस में वांटेड है ये रोहित का खास है. राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है अमरजीत बिश्नोई को एजेंसियों ने पकड़ लिया था लेकिन राजनीति शरण के चलते ये आजाद घूम रहा है और लॉरेश रोहित गोदारा का खास है.इन गैंगस्टरों पर भी होगा एक्शनगैंगस्टर काला राणा का भाई है नोनी राणा जिनसे हाल में हरियाणा में डबल मर्डर करवाया दोनो भाई हरियाणा के रहने वाले है काला फिलहाल भारत की जेल में बंद है और नोनी इटली से लॉरेंस के गैंग को मजबूत कर रहा है.

चूरू का रहने वाला है रोहित का खास है. राजस्थान के सीकर का रहने वाला है और दुबई के होते हुए कनाडा में दाखिल हुआ रोहित के लिए काम करता है.नीरज बवाना, नवीन बाली गैंग, नासिर-छेनू गैंग से जुड़े गुर्गे,हाशिम बाबा गैंग, काला जठेड़ी,जितेंद्र गोगी गैंग, रोहित गोदारा ,लेडी डॉन चीनू के नाम शामिल हैं. ऑपरेशन गैंगस्टर को लेकर शनिवार को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में बाकायदा तमाम स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी, जिले के तमाम डीसीपी के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बैठक की है.

Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan reunite after 23 years : ‘कर्तव्य’ से मचेगा धमाल
Smartphones can become ‘hot’ in extreme heat : बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
महाकुंभ में कोई हादसा ही नहीं हुआ’, बोले UP के DGP प्रशांत कुमार, पहले मानी थी अपनी गलती
दो साल पहले भगाई थी गर्लफ्रेंड, जेल भी गया… बॉयफ्रेंड की अब मिली लाश, आंख में लगी थी गोली
Major action against Digital Arrest scam in India : WhatsApp ने 9400+ अकाउंट किए बैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?