CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अजगर के पेट के अंदर थे दो बंदर, बाहर निकालने पर कैसी थी दोनों मंकी की हालत?

अजगर के पेट के अंदर थे दो बंदर, बाहर निकालने पर कैसी थी दोनों मंकी की हालत?

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। गांव वालों ने एक विशालकाय अजगर को दो बंदरों को निगलते हुए देखा। हालांकि, अजगर को पकड़ लिया गया और उसके पेट से बंदरों को खींच कर बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों बंदरों की मौत हो गई थी।

Contents
  • वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
  • अजगर के पेट से दोनों बंदरों को बाहर निकाल गया
  • वन विभाग के अधिकारियों ने की अपील

उत्तर प्रदेश के बागपत के हिंडन नदी के तट पर बसे घिटोली गांव में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

अजगर लगभग 15 फीट लंबा था, जिसने पहले एक बंदर को अपना निवाला बनाया और कुछ ही समय बाद दूसरे बंदर को भी निगल गया। इस दृश्य को देखकर ग्रामीण भौचक्के रह गए और तुरंत एकजुट होकर अजगर को घेर लिया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग (Forest Department) सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साफ देखा जा सकता है।

अजगर के पेट से दोनों बंदरों को बाहर निकाल गया

ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया। रेस्क्यू टीम ने अजगर के पेट से दोनों बंदरों को बाहर निकाला, हालांकि, दुर्भाग्यवश उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से पास के जंगल में छोड़ दिया। इस पूरी घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। लोग अजगर को अपनी आंखों से देखने और इस हैरतअंगेज घटना का वीडियो बनाने के लिए उमड़ पड़े थे।

वन विभाग के अधिकारियों ने की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर ऐसे बड़े अजगर पानी और शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं।

विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत दें और किसी भी जंगली जानवर के पास जाने या उसे खुद से पकड़ने का प्रयास न करें।‌ ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग से संपर्क करना ही सुरक्षित उपाय है।
25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव, 14अगस्त को भिलाई में रजत जयंती समारोह
जहां गिरा था झुमका उस शहर में 12 नये कॉलेज, CM का बड़ा तोहफा, प्रदेश में एकसाथ खुलेंगे 71 कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
छठ के पहले बड़ा हादसा : गंगा में पलटी नाव, 8 लापता, रैस्क्यू जारी, बचकर आया किसान बोला- “ओवरलोडेड नाव में छेद था, महिलाएं और बच्चे भी थे सवार”
Census 2027 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—हर घर तक पहुँचे गणना, एक भी परिवार न छूटे
Raipur Murder Case: प्रेग्नेंट नाबालिग ने बॉयफ्रेंड की गर्दन पर चाकू से वार कर की हत्या, CCTV फुटेज से खुला राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?