CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिंदी बोलना मातृभाषा का अपमान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का सम्मान… संवाद प्रोग्राम पर बोले किशन रेड्डी

हिंदी बोलना मातृभाषा का अपमान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का सम्मान… संवाद प्रोग्राम पर बोले किशन रेड्डी

By Newsdesk Admin
12/07/2025
Share

केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि हिंदी बोलना किसी की मातृभाषा का अपमान नहीं है. उन्होंने हिंदी विरोधी आंदोलनों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा करार दिया है. केंद्र सरकार के राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह दक्षिण संवाद में बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि ‘भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र भाषाओं से नहीं, बल्कि साझा आदर्शों और राष्ट्रीय एकता से मजबूत है.’

Contents
  • राजभाषा विभाग की सराहना
  • हिंदी हमारी पहचान का आधार है: रेड्डी

रेड्डी ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में सम्मान देना चाहिए और इसे मातृभाषाओं के साथ जोड़कर देखना चाहिए. उन्होंने अपनी मातृभाषा तेलुगु का उदाहरण देते हुए बताया कि हिंदी बोलने से वह देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से बेहतर संवाद कर पाते हैं और यह उनकी मातृभाषा के खिलाफ नहीं है. बल्कि इसी बहाने उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान भी हो गया है.हिंदी विरोधी आंदोलन भाषा से नहीं, बल्कि राजनीति के कारण हो रहे: रेड्डी

उन्होंने कहा कि ‘हिंदी विरोधी आंदोलन भाषा से जुड़े नहीं हैं, बल्कि ये राजनीति के कारण हो रहे हैं. कुछ लोग चुनाव से पहले हिंदी और हिंदू विरोधी बयान देकर लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं. जिससे उनका वोट बैंक मजबूत हो सके. यह पूरी तरह से गलत है.’ रेड्डी ने जोर देकर कहा कि अलग-अलग मातृभाषाओं के बावजूद हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं. जिसका कारण हमारी अनेकता में एकता है. उन्होंने महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और सी.वी. रमन जैसे महान व्यक्तियों का जिक्र करते हुए मातृभाषा के महत्व को बताया कि वो एक सुसंस्कृत समाज के लिए कितनी आवश्यक है.

राजभाषा विभाग की सराहना

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने इस मौके पर राजभाषा विभाग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजभाषा प्रतियोगिताएं आयोजित कर विभाग हिंदी को बढ़ावा देने के साथ-साथ भाषाई एकता को मजबूत कर रहा है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव जैसे गैर-हिंदी भाषी नेताओं के हिंदी में योगदान को भी याद किया.

हिंदी हमारी पहचान का आधार है: रेड्डी

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि हिंदी सीखने से किसी की पहचान कमजोर नहीं होती है. बल्कि यह उसे और मजबूती देती है. उन्होंने हिंदी को एक ऐसी भाषा बताया जो देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने का काम करती है. रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी और मातृभाषाएं एक-दूसरे की पूरक हैं. ये भाषाएं भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हैं. साथ ही राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती हैं.

Kartarpur Corridor Demand: भगवंत मान ने केंद्र से की गुहार – श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला जाए रास्ता
RBI Payment System Report : 2024 में देश में 99.7% लेनदेन डिजिटल, यूपीआई ने संभाली अग्रणी भूमिका – आरबीआई
India AI Users : भारत में सबसे ज्यादा यूज होने वाले ये 5 एआई टूल: नंबर-1 का आंकड़ा चौंका देगा
नौकरियों की बंपर सौगात, सरकार 2025 में 1 लाख से ज़्यादा पदों पर करेगी भर्ती
MNS प्रमुख राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘ठाकरे-पवार ब्रांड को खत्म…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Climate Change
Climate Change : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :   जलवायु परिवर्तन (…

Bilaspur Murder Suicide Case
Bilaspur Murder Suicide Case : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, फिर पति ने लगाई फांसी 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Panchayat Secretary Suspended
Panchayat Secretary Suspended : स्कूल भवन तोड़ने और पुनर्निर्माण में नियमों की उड़ाई धज्जियां, पंचायत सचिव सस्पेंड

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में…

Land Acquisition Scam
Land Acquisition Scam : अधिग्रहित जमीन में हेरफेर, 18 साल बाद तत्कालीन पटवारी निलंबित

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) चौड़ीकरण…

Raipur Solar Panel Accident
Raipur Solar Panel Accident : सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, दो की मौत

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?